फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Weightlifting: After giving Indonesia two Olympic medals, South African Avinash was brought to India, Mirabai Chanu will find another

Weightlifting: इंडोनेशिया को दो ओलंपिक पदक दिलाने के बाद दक्षिण अफ्रीकी अविनाश लाए गए भारत, ढूंढ़ेंगे दूसरी मीराबाई चानू

Fri, 21 Jan 2022 11:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Jan 2022 11:46 PM IST
सार

2016 के रियो ओलंपिक में इंडोनेशिया को दो ओलंपिक पदक दिलाने वाले पांडू भारतीय वेटलिफ्टिंग से जुड़ने पर बेहद उत्साहित हैं। हालांकि उनका भारत से सीधा कोई नाता नहीं है।

विज्ञापन
Weightlifting: After giving Indonesia two Olympic medals, South African Avinash was brought to India, Mirabai Chanu will find another
वेटलिफ्टिंग - फोटो : social media

विस्तार

देश के लिए दूसरी मीराबाई चानू तलाशने का जिम्मा भारतीय मूल के जाने-माने दक्षिण अफ्रीकी प्रशिक्षक अविनाश पांडू को सौंपा गया है। भारतीय भारोत्तोलन संघ और साई ने मारीशस में पैदा हुए पांडू को साढ़े तीन लाख रुपये प्रति माह के वेतन पर 2024 के पेरिस ओलंपिक तक बतौर हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर अनुबंधित किया है। 
विज्ञापन


पांडू जल्द ही भारतीय वेटलिफ्टिंग से जुडने वाले हैं। उनका काम पेरिस और लॉस एंजेल्स (2028) ओलंपिक के लिए उभरते लिफ्टरों को तराशना और भारतीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने का रहेगा।
विज्ञापन


मीरा में दूसरे ओलंपिक पदक जीतने की कूवत
2016 के रियो ओलंपिक में इंडोनेशिया को दो ओलंपिक पदक दिलाने वाले पांडू भारतीय वेटलिफ्टिंग से जुड़ने पर बेहद उत्साहित हैं। हालांकि उनका भारत से सीधा कोई नाता नहीं है। मारीशस में वह पैदा हुए हैं और दक्षिण अफ्रीका में उनकी पढ़ाई हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडू को विश्वास है कि मीराबाई टोक्यो के पदक की कहानी को पेरिस में दोहराने की कूवत रखती हैं। वह बताते हैं कि उन्होंने इंडोनेशिया के चार बार के ओलंपिक पदक विजेता इको यूली इरावान के साथ काम किया है। अगर फोकस है तो यह संभव है। वह मीरा को लंबे समय से देख रहे हैं। उन्होंने रियो में खुद उन्हें पदक से चूकते देखा और बाद में वह टोक्यो में रजत जीतीं। मीरा विजय शर्मा के संरक्षण में सही रास्ते पर जा रही हैं।

विजय शर्मा ने पांडू को तलाशा
संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव खुलासा करते हैं कि पांडू विजय शर्मा की खोज हैं। विजय उन्हें लंबे समय से जानते हैं। दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया के साथ उन्हें बेहद अच्छा काम किया है। दरअसल उन्हें एक ऐसे प्रशिक्षक की जरूरत थी जो नई प्रतिभाएं तराश सके, अकादमियों में कोचिंग का तंत्र स्थापित करे और भारतीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित भी कर सके।


पांडू इंडोनेशिया में भी प्रतिभाओं को तलाशते थे। विजय और फेडरेशन ने जब उनके समक्ष प्रस्ताव रखा तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। हालांकि उनका इंडोनेशिया में कुछ समय का अनुबंध बाकी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed