फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wada sampled Mirabai Chanu and Jeremy Lalrinunga before going to the US for treatment

इलाज के लिए अमेरिका जाने से पहले वाडा ने मीराबाई चानू और जेरमी लालरिनुनगा का लिया सैंपल 

Wed, 14 Oct 2020 07:06 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 14 Oct 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
Wada sampled Mirabai Chanu and Jeremy Lalrinunga before going to the US for treatment
मीराबाई चानू - फोटो : pti

दो सप्ताह के अंतराल में वाडा की टीम एक बार फिर एनआईएस पटियाला पहुंच गई। मंगलवार की सुबह छह बजे अचानक पहुंची टीम ने पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू और यूथ ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जेरमी लालरिनुनगा का सैंपल लिया। खास बात यह है कि वाडा की टीम ने यह कार्यवाही मीरा के इलाज के लिए अमेरिका जाने से ठीक एक दिन पहले की है। यही नहीं मीरा सोमवार को ही एकांतवास से वापस लौटी हैं। 

विज्ञापन


मीरा के एकांतवास से निकलते ही लिया सैंपल
नेशनल डोप टेस्ट एजेंसी (नाडा) ने जहां अब तक सैंपलिंग शुरू नहीं की है। वहीं वाडा की मुस्तैदी का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि 28 सितंबर को जब आईटीए की टीम ने छापेमारी कर बॉक्सरों के सैंपल लिए थे तब उन्हें मीराबाई का भी सैंपल लेना था, लेकिन तब वह एकांतवास में थीं। आईटीए को हर हाल में मीराबाई का सैंपल लेना था जिसमें उन्होंने एक दिन की भी देरी नहीं दिखाई और उनका 14 दिन का एकांतवास पूरा होते ही बिना किसी भनक के आज सुबह सैंपल ले लिया। मीरा के साथ जेरमी का भी यूरिन सैंपल भरा गया। 
विज्ञापन


आज रात सेंट लुइस के लिए रवाना होंगी मीरा
वाडा ने कितनी सफाई से मीरा का सैंपल लिया है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मीरा को जाने-माने अमेरिकी फिजिकल थेरेपिस्ट डॉ. एरोन हॉर्शिग के संरक्षण में इलाज के लिए बुधवार की रात सेंट लुइस निकलना है। हालांकि पहले उनका जाने का कार्यक्रम नवंबर माह में था, लेकिन बैक की समस्या को जल्द से जल्द दूर कराने के लिए कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरा बुधवार को कोच विजय शर्मा के साथ दिल्ली से सेंट लुइस रवाना होंगी। इससे पहले ही वाडा ने उनका सैंपल ले लिया। हालांकि आज भी एनआईएस पहुंचा चार सदस्यीय आईटीए की टीम ने पीपीई किट  नहीं पहन रखी थी, लेकिन उनके पास कोविड टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट थी। मीरा को सेंट लुइस पहुंचने पर भी 14 दिनों का उएकांतवास काटना होगा। हालांकि इस दौरान उन्हें जिम में कोच के साथ ट्रेनिंग की अनुमति प्रदान कर दी गई। 14 दिनों के बाद डॉ. हार्शिग मीरा से मिलेंगे और उनका इलाज शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed