फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vinesh Phogat reclaims top position after winning gold in rome ranking series

Rome Ranking Series: विनेश फोगाट बनी दुनिया की नंबर एक पहलवान, जीते लगातार दो गोल्ड मेडल

Sun, 07 Mar 2021 12:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Mar 2021 12:18 PM IST
सार

विनेश फोगाट ने माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज में जीत दर्ज करके लगातार दूसरे सप्ताह दूसरा गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने अपने वजन वर्ग में फिर से नंबर-1 की रैंकिंग हासिल कर ली।

विज्ञापन
Vinesh Phogat reclaims top position after winning gold in rome ranking series
विनेश फोगाट - फोटो : twitter

विस्तार

भारत की शीर्ष महिला पहलवान और टोक्यो ओलंपिक की दावेदार मानी जा रहीं विनेश फोगाट फिर से दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन गई हैं। 26 वर्षीय पहलवान ने लगातार दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई। 

विज्ञापन


फोगाट ने माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज में जीत दर्ज करके लगातार दूसरे सप्ताह दूसरा गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने अपने वजन वर्ग में फिर से नंबर-1 की रैंकिंग हासिल कर ली। इस टूर्नामेंट में उतरने से पहले विनेश तीसरे रैंक पर थी लेकिन शनिवार को गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने 14 अंक हासिल किए और शीर्ष पर काबिज हो गईं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विनेश टोक्यो ओलिंपिक खेलों के लिए क्वॉलिफाइ करने वालीं एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं। उन्होंने रोम रैंकिंग सीरीज में शनिवार को 53 किग्रा के फाइनल में कनाडा की डायना मैरी हेलन वीकर को 4-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विनेश ने अपने सभी अंक पहले पीरियड में हासिल किए और दूसरे पीरियड में अपनी बढ़त बरकरार रखकर गोल्ड मेडल जीता। विनेश ने पिछले सप्ताह कीव में गोल्ड जीता था और इससे उन्हें यह विश्वास हो गया होगा कि ओलिंपिक के लिए उनकी तैयारियां सही चल रही हैं।


विनेश ने टूर्नमेंट में एक भी अंक नहीं गंवाया। उन्होंने तीन में से अपने दो मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वी को चित किया। सरिता मोर ने शनिवार को 57 किग्रा में सिल्वर मेडल जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed