फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Uttar Pradesh Basketball League begins, interesting tournament being played between six teams

UP Basketball League: उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग का आगाज, छह टीमों के बीच खेला जा रहा यह दिलचस्प टूर्नामेंट

Tue, 30 Jul 2024 09:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Jul 2024 09:46 AM IST
सार

कुल छह टीमों के लिए छह प्रशिक्षकों को चुना गया। 23 जुलाई को ड्रॉ के द्वारा टीम प्रशिक्षकों के नाम का एलान किया गया। 24 जुलाई को खिलाड़ियों की नीलामी हई। जिसमें टीम मालिकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को चुना।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Basketball League begins, interesting tournament being played between six teams
यूपी बास्केटबॉल लीग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोशिएशन के द्वारा 27 जुलाई से तीन अगस्त तक उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी मेजबानी नेहरु वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद द्वारा की जा रही है। इस लीग के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रकिया 19 जुलाई से 21 जुलाई तक नेहरु वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद में की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 72 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिन्हें छह टीमों में विभाजित किया गया। प्रशिक्षकों के चयन की प्रकिया में कुल 47 प्रशिक्षकों के आवेदन थे। कुल छह टीमों के लिए छह प्रशिक्षकों को चुना गया। 23 जुलाई को ड्रॉ के द्वारा टीम प्रशिक्षकों के नाम का एलान किया गया। 24 जुलाई को खिलाड़ियों की नीलामी हई। जिसमें टीम मालिकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को चुना।
विज्ञापन

6 टीमों के नाम इस प्रकार हैं-

Uttar Pradesh Basketball League begins, interesting tournament being played between six teams
यूपी बास्केटबॉल लीग - फोटो : Amar Ujala
1. भारतीय वॉरियर्स, गाजियाबाद
2. शुभम स्मैशर्स, मेरठ
3. देवभूमि लायंस, रामपुर
4. दी स्पोर्टस हब, कानपुर
5. अलीगढ़ ड्रिब्लर्स, अलीगढ़
6. एएसपी फिटनेस, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

Uttar Pradesh Basketball League begins, interesting tournament being played between six teams
यूपी बास्केटबॉल लीग - फोटो : Amar Ujala
इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक लाख रुपए और उपविजेता टीम को 75 हजार रुपए दिए जाएंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपए नगद पुरुस्कार दिया जाएगा। नेहरु वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद में आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग खेल प्रेमियों का उत्साहवर्धन करने के साथ युवा खिलाड़ियों के लिए एक मंच प्रदान कर रही है। इस टूर्नामेंट में दो दिन का खेल हो चुका है और भारी संख्या में लोग इस टूर्नामेंट को देखने जा रहे हैं।
विज्ञापन

Uttar Pradesh Basketball League begins, interesting tournament being played between six teams
यूपी बास्केटबॉल लीग - फोटो : Amar Ujala
पहला दिन
पहले दिन मेजबान नेहरु वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोशिएशन की अध्यक्ष डा. सीमा शर्मा जी ने अपने स्वागत भाषण में खिलाड़ियों को अनुशासन का महत्व समझाया और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस लीग को कराने के उददेश्य के पीछे अपने मकसद को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि यदि एक सीनियर खिलाड़ी एक नए खिलाड़ी को प्रशिक्षित करे तो बास्केट बॉल का महत्व कई गुना बढ़ जाएगा। टीम जर्सियों एवं किट टीम के कैप्टन और टीम कोच को मंच पर बुलाकर सौंपी गई। साथ ही टीम की ग्रुप फोटोग्राफ खींची गई। इसके अलावा खिलाड़ियों का फोटो सेशन किया गया। पहला मैच मेरठ व कानपुर के बीच खेला गया।

Uttar Pradesh Basketball League begins, interesting tournament being played between six teams
यूपी बास्केटबॉल लीग - फोटो : Amar Ujala
दूसरा दिन
कार्यकम का औपचारिक उद्घाटन 28 जुलाई को किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, डा. सीमा शर्मा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत शाल पहनाकर व पुष्प देकर किया। 28 जुलाई को कुल तीन मैच खेले गए। पहला मैच अलीगढ़ ड्रिब्लर्स और एएसपी फिटनेस (लखनऊ) के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने 74-68 से अलीगढ़ को परास्त किया। दूसरे मैच में भारतीय वॉरियर्स, गाजियाबाद को देवभूमि लायंस, रामपुर से 92-64 से शिकस्त मिली। तीसरे मैच में दी स्पोर्टस हब, कानपुर ने शुभम स्मैशर्स, मेरठ को 77-69 से हराया। अभी टीमों के बीच में लीग मैच खेले जा रहे है। 29 जुलाई को भी तीन मैच खेले जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed