फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Top Indian cyclist Esow Alban was hit by two bike riders, incident happened during training on road

Esow Alben: शीर्ष भारतीय साइकिलिस्ट ईसो अल्बान को दो बाइक सवारों ने टक्कर मारी, ट्रेनिंग के दौरान की घटना

Thu, 15 May 2025 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 15 May 2025 09:00 AM IST
सार

टक्कर से ईसो के कूल्हे और हाथों पर चोटें आईं तथा उनकी साइकिल का पिछला पहिया टूट गया। भारतीय साइकिलिंग महासंघ के महासचिव मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि यह एक मामूली’ दुर्घटना थी और ईसो अब ठीक है।

विज्ञापन
Top Indian cyclist Esow Alban was hit by two bike riders, incident happened during training on road
ईसो अल्बान - फोटो : Esow Alban Instagram

विस्तार

शीर्ष भारतीय साइकिल राइडर ईसो अल्बान को बुधवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर के पास सड़क पर ट्रेनिंग के दौरान दो बाइक सवारों ने पीछे से टक्कर मार दी लेकिन सौभाग्य से उन्हें ‘मामूली’ चोटें ही लगी। अंडमान एवं निकोबार द्वीप के 24 वर्षीय ईसो साइ साइकिलिंग अकादमी में रहते हैं और ट्रेनिंग लेते हैं जिसमें एक शीर्ष श्रेणी का वेलोड्रोम है। इंदिरा गांधी खेल परिसर में स्थिति इस सुविधा को वैश्विक संचालन संस्था यूसीआई से मान्यता मिली है।
विज्ञापन

ईसो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'ट्रेनिंग के दौरान दो बाइक सवारों ने मुझे पीछे से टक्कर मार दी। वे 100 किमी प्रति घंटा से अधिक की गति से गाड़ी चला रहे थे। मैं अपनी लेन में था। ध्यान केंद्रित कर रहा था। अनुशासित था। फिर भी उन्होंने मुझे दोषी ठहराया और कोई खेद नहीं दिखाया।' उन्होंने कहा, 'आभारी हूं कि मैं सुरक्षित हूं, केवल कुछ खरोंचें आई हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Esow Alban (@esowalbanofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर से ईसो के कूल्हे और हाथों पर चोटें आईं तथा उनकी साइकिल का पिछला पहिया टूट गया। भारतीय साइकिलिंग महासंघ के महासचिव मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि यह एक मामूली’ दुर्घटना थी और ईसो अब ठीक है। मनिंदर ने कहा, 'उसे (ईसो) प्राथमिक उपचार दिया गया है और वह अब ठीक है। यह एक मामूली दुर्घटना थी और वह अपने कमरे में है। वह कल फिर से ट्रेनिंग कर सकेगा' उन्होंने कहा, 'वह सड़क पर (इंदिरा गांधी खेल परिसर के पास) नियमित ट्रेनिंग पर था। वह एक बस के पीछे था और फिर एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed