फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2020 Aruna Tanwar is the first player from the country to play in the Taekwondo event of the Paralympic Games

Tokyo Paralympics: अरुणा ने पैरों को बना लिया अपनी ताकत, पैरालंपिक की ताइक्वांडो स्पर्धा में खेलने वाली देश की पहली खिलाड़ी

Tue, 24 Aug 2021 08:49 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 24 Aug 2021 08:49 AM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक खेलों की ताइक्वांडो स्पर्धा में भारत की अरुणा तंवर इतिहास रचने जा रही हैं। वह इस इवेंट में भाग लेने वाली देश की पहली खिलाड़ी हैं। पैरालंपिक खेलों की शुरुआत टोक्यो में आज से होने जा रही है।  

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2020 Aruna Tanwar is the first player from the country to play in the Taekwondo event of the Paralympic Games
पैरा एथलीट अरुणा तंवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भले ही अरुणा तंवर के दोनों हाथ छोटे और इनमें तीन-तीन अंगुलियां हैं। पर उन्होंने अपने हाथों को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। बचपन में जरूर उन्हें दुख होता था पर अब खुद पर फख्र होता है। हो भी क्यों न अखिर 21 साल की यह ताइक्वांडो खिलाड़ी दूसरी लड़कियों के लिए मिसाल जो बन गई हैं। अरुणा (49 किग्रा) पैरालंपिक में पहली बार शामिल किए ताइक्वांडो में प्रतिनिधित्वि करने वाली देश की पहली और एकमात्र खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन

हरियाणा के भिवानी की अरुणा के पिता नरेश एक टैक्सी ड्राइवर हैं। पर बिटिया को कभी किसी चीज की कमी नहीं होने दी। वह कहते हैं अरुणा हमारे लिए बहुत स्पेशल थी। हमारी पहली संतान थी। हालांकि गांववाले ताने देते थे कि एक तो बिटिया ऊपर से दिव्यांग। पर समय के साथ सब बदलता चला गया। जो कभी ताने देते थे अब वहीं उसकी प्रशंसा करते हैं। हमें अरुणा पर नाज है। अब लोग मुझे अरुणा के पापा के नाम से जानते हैं। एक पिता के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी खाली नहीं लौटी 

ताइक्वांडो संघ के महासचिव सुखदेव कहते हैं कि वह कभी किसी टूर्नामेंट से खाली नहीं लौटी हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि वह टोक्यो से पदक लेकर ही लौटेंगी। रोहतक में कोच स्वराज सिंह की देखरेख में अभ्यास कर रही अरुणा 27 अगस्त को टोक्यो रवाना होगी। अरुणा के साथ उनके निजी कोच नहीं जा पाएंगे। अरुणा ने पांचवीं कक्षा से जूडो-कराटे से शुरुआत की थी। पांच साल पहले 2016 में उन्होंने पैरा ताइक्वांडो शुरू कर दिया। पहली बार 2018 में एशियाई पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था उसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा। दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी अरुणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते हैं। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से बीपीएड कर रही अरुणा पांच बार की राष्ट्रीय चैंपियन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed