फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics IOA President Narinder Batra said India Olympic bound athletes Be prepared for long wait at Tokyo airport

Tokyo Olympics: टोक्यो एयरपोर्ट पर बिना खाना-पानी के खिलाड़ी कर रहे घंटों इंतजार 

Sat, 10 Jul 2021 02:51 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 10 Jul 2021 02:51 PM IST
सार

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने ओलंपिक  जाने वाले भारतीय एथलीटों को टोक्यो एयर पोर्ट पर होने होने वाली परेशानियों से अवगत कराया है। उनका कहना है कि कोरोना की वजह से जांच में देर हो सकती है और ऐसे में एथलीटों को टोक्यो एयर पोर्ट पर 5-6 घंटे इंतजार करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics IOA President Narinder Batra said India Olympic bound athletes Be prepared for long wait at Tokyo airport
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों को ताजा चिंताओं से अवगत कराते हुए कहा कि उन्हें टोक्यो पहुंचने पर लंबे समय खाना और पानी के बिना आप्रवास में इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


बत्रा को भारतीय दल प्रमुख बी पी बैश्य ने दूसरे देशों के खिलाड़ियों को टोक्यो पहुंचने पर हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने भारतीय दल की रवानगी से पहले खेलों के आयोजकों के सामने यह मसला उठाया। बत्रा ने एक बयान में कहा, ‘दल प्रमुख ने नौ जुलाई को मुझे इसकी जानकारी दी। चेक गणराज्य समेत विभिन्न देशों ने बैठक में इसी मसले को उठाया। आप्रवास की प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्हें चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। परिवहन की व्यवस्था होने तक तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। खाने और पीने की भी सुविधा नहीं थी। जर्मनी ने यह भी कहा कि वालिंटियर भी उपलब्ध नहीं है।’ आयोजकों ने कहा, ‘ आयोजन समिति इन मसलों पर गौर करेगी और सरकार के साथ मिलकर सुनिश्चित करेगी कि ऐसा दोबारा नहीं हो।’
विज्ञापन


17 को रवाना होगा पहला दल 
भारतीयों का पहला दल 17 जुलाई को टोक्यो रवाना होगा। भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। बत्रा ने कहा, ‘मैं आपसे यह सब साझा कर रहा हूं ताकि आप मानसिक रूप से तैयार रहें। ये खेल अति असाधारण हालात में कराए जा रहे हैं और हमें हर हालात का मुस्कुराकर सामना करना है। जापान के साथ सहयोग करना है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच-छह घंटे करना होगा इंतजार 
बैश्य ने कहा कि यह तो तय है कि खिलाड़ियों को टोक्यो पहुंचने पर पांच से छह घंटे इंतजार करना होगा। आगमन पर सबसे पहले कोरोना जांच होगी । इसके बाद आप्रवास और अन्य मंजूरियां लेनी होंगी । कोरोना जांच का नतीजा आने के बाद ही भारतीय दल बस में बैठ सकेगा ।’ भारतीय सेलिंग टीम सबसे पहले 17 जुलाई को रवाना होगी। भारोत्तोलक मीराबाई चानू 15 या 16 जुलाई को अमेरिका से बस से पहुंचेगी। अमेरिका से आने के कारण उन्हें कोई परेशानी नहीं आएगी।

उन्होंने कहा, आप्रवास की प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्हें चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। परिवहन की व्यवस्था होने तक तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। खाने और पीने की भी सुविधा नहीं थी। बयान में कहा गया,जर्मनी ने यह भी कहा कि वालिंटियर भी उपलब्ध नहीं है।भारतीयों का पहला दल 17 जुलाई को टोक्यो रवाना होगा। भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है।

बत्रा ने कहा, मैं आपसे यह सब साझा कर रहा हूं ताकि आप मानसिक रूप से तैयार रहें। ये खेल अति असाधारण हालात में कराये जा रहे हैं और हमें हर हालात का मुस्कुराकर सामना करना है, जापान के साथ सहयोग करना है। आयोजकों ने कहा, आयोजन समिति इन मसलों पर गौर करेगी और सरकार के साथ मिलकर सुनिश्चित करेगी कि ऐसा दोबारा नहीं हो।

बैश्य ने कहा कि खिलाड़ियों को आप्रवास, जांच और अन्य मंजूरियों के लिये हवाई अड्डे पर घंटों इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, टोक्यो में जिन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, हमने उनसे अवगत करा दिया है, आयोजकों ने उन्हें दूर करने का वादा किया है, लेकिन यह तो तय है कि खिलाड़ियों को टोक्यो पहुंचने पर पांच से छह घंटे इंतजार करना होगा। उन्होंने आगे कहा, आगमन पर सबसे पहले कोरोना जांच होगी, इसके बाद आप्रवास और अन्य मंजूरियां लेनी होंगी, कोरोना जांच का नतीजा आने के बाद ही भारतीय दल बस में बैठ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed