फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Wrestler Bajrang Punia lost in the semi-finals but will play for the bronze medal today

Tokyo Olympics: सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेंगे पहलवान बजरंग पुनिया, कांस्य पदक के लिए होगा मुकाबला

Sat, 07 Aug 2021 07:39 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 07 Aug 2021 07:39 AM IST
सार

भारत के बजरंग पूनिया आज कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। इससे पहले 6 अगस्त को उन्होंने सेमीफाइनल में हार का साामना करना पड़ा था। टोक्यो ओलंपिक में आज भारतीय एथलीटों का अंतिम दिन है। आखिरी दिन बजरंग कांस्य पदक जीतकर भारतीय अभियान को समाप्त करना चाहेंगे। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Wrestler Bajrang Punia lost in the semi-finals but will play for the bronze medal today
बजरंग पुनिया - फोटो : ट्विटर

विस्तार

बजरंग पुनिया (65 किग्रा) की हार के साथ भारत का ओलंपिक में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार और बढ़ गया। टोक्यो में पीला तमगा जीतने के सबसे बड़े दावेदार बजरंग को सेमीफाइनल में तीन बार के विश्व चैंपियन हाजी अलीव के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब हरियाणा का यह पहलवान शनिवार को कांस्य पदक के लिए खेलेगा। रियो ओलंपिक के कांस्य विजेता अजरबैजान के अलीव ने लगातार बजरंग के पैरों पर हमला किया। उन्होंने दो बार खुद को उस स्थिति में पहुंचा दिया जहां से वह आसानी से दो अंक हासिल करने में सफल रहे। पहले पीरियड के बाद 1-4 से पीछे चल रहे बजरंग ने दूसरे पीरियड मे वापसी के लिए आक्रामक रूख अपनाया लेकिन एलीव ने बड़ी चतुराई ने उनकी चाल को नाकाम करते हुए 8-1 की बढ़त हासिल कर ली। 

विज्ञापन

आखिरी क्षणों में बजरंग ने वापसी की लेकिन उन्हें मैच जीतने के लिए ज्यादा अंकों वाली पकड़ की जरूरत थी। मुकाबले के आखिरी 30 सेकंड में उन्होंने अपना हमला तेज किया लेकिन अलीव ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। हार सुनिश्चित होने के बाद बजरंग मैट पर गिर गए। बजरंग ने दिन पहले मुकाबले में किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को और क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा चेका घियासी को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर जीते तो लंदन की बराबरी  

बजरंग अगर कांस्य पदक जीतने में सफल रहते हैं तो यह भारत का संयुक्त श्रेष्ठ प्रदर्शन होगा। इससे पहले भारत ने लंदन 2012 में दो पदक जीते। तब सुशील कुमार (रजत) और योगेश्वर दत्त (कांस्य) ने  पदक जीते थे। रवि दहिया ने रजत पदक जीता था।

विज्ञापन

सीमा पहले ही मुकाबले में हारीं 

पहली बार खेलों के महाकुंभ में खेल रहीं सीमा बिस्ला (50 किग्रा) को पहले ही मुकाबले में ट्यूनीशिया की सारा हमदी के हाथों 1-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सीमा को हमदी ने खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया। मुकाबले में कोई दांव देखने को नहीं मिले। हमदी ने तीन में से दो अंक पुशआउट पर और एक सीमा के रक्षात्मक खेल पर बनाए। सीमा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को धक्का देकर अंक बनाया। हमदी को हालांकि बाद में हार का सामना करना पड़ा जिससे सीमा का ओलंपिक अभियान एक मुकाबले के बाद ही खत्म हो गया। सीमा ने 2017 के बाद से कोई राष्ट्रीय टूर्नामेंट नहीं जीता है लेकिन मई में सोफिया में विश्व क्वालिफायर जीतकर ओलंपिक में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed