फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 day 4 on 26 JUly Atanu Das Tarundeep Rai Pravin Jadhav Sumit Nagal Manika Batra sharath Kamal Ashish Kumar and many more will be in action

Tokyo Olympics: चौथे दिन भारतीय एथलीटों ने किया निराश, तीरंदाजी-तलवारबाजी और टेबल टेनिस सहित कई स्पर्धाओं में हार

Mon, 26 Jul 2021 06:52 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 26 Jul 2021 06:52 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन भारतीय तीरंदाजी टीम ने जीत के साथ शुरुआत की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टेबल टेनिस में शरत कमल जीत हासिल कर तीसरे दौर में पहुंच गए। वहीं तलवारबाजी के दूसरे दौर में भारत की भवानी देवी हारकर बाहर हो गईं। जबकि टेबल टेनिस में सुर्तिथा मुखर्जी को महिला सिंगल्स के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत तीरंदाजी और बैडमिंटन की टीम स्पर्धा में भी हार गया। जबकि सुमित नागल टेनिस में मेदवेदेव से पार नहीं पा सकेे। वहीं टेबल टेनिस में मनिका बत्रा को  शिकस्त मिली। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 day 4 on 26 JUly Atanu Das Tarundeep Rai Pravin Jadhav Sumit Nagal Manika Batra sharath Kamal Ashish Kumar and many more will be in action
Manika Batra

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक का चौथा दिन भारत के लिहाज से अभी तक अच्छा नहीं गुजरा है। तीरंदाजी से लेकर निशानेबाजी तक, हर जगह भारत को निराशा हाथ लगी है। वहीं अब देश की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा भी तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं। उनकी हार के साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से टेबल टेनिस में महिला चुनौती समाप्त हो गई। मनिका को 10वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा ने सीधे सेटों में 8-11, 2-11, 5-11, 7-11 से हरा दिया। हालांकि दिन की शुरुआत अच्छी रही थी जब तलवारबाजी में भवानी देवी और पुरुष तीरंदाजी टीम ने अपने पहले मुकाबले जीते। लेकिन इसके बाद इन्हें अगले दौर में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में आइए देखते हैं अभी तक खेले गए खेलों के अपडेट्स और परिणाम के बारे में।

विज्ञापन

तीसरे दौर में पहुंचे शरत कमल

टेबल टेनिस की पुरुषों की एकल स्पर्धा में भारत के शरत कमल ने कमाल कर दिया। उन्होंने दूसरे राउंड में पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया को हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली। छठे गेम में एक समय स्कोर 9-9 से बराबर होने के बाद शरत कमल ने अगले दो अंक हासिल किए और 4-3 से मुकाबला जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। 

हॉकी में भारत की लगातार दूसरी हार
भारतीय महिला हॉकी टीम को पुल एक के दूसरे मैच में जर्मनी के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। 'खेलों के महाकुंभ' में भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले नीदरलैंड्स ने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5-1 से हराया था। अब भारत का सामना बुधवार को ब्रिटेन से होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनिका बत्रा हारीं

टोक्यो ओलंपिक में महिला भारत की महिला टेबल टेनिस में चुनौती समाप्त हो गई है। आज मनिका बत्रा से उम्मीद थी कि वह जीत दर्ज कर अगले दौर में पहुंचेंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। महिला एकल के तीसरे दौर में मनिका को 10वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा ने सीधे सेटों में 8-11, 2-11, 5-11, 7-11 से हरा दिया। 

विज्ञापन

सात्विक-चिराग की जोड़ी हारी

टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन स्पर्धा के डबल्स मुकाबले में सात्विक रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय जोड़ी को दुनिया की नंबर 1 इंडोनेशिया की मार्कस और कोविन कि जोड़ी ने मात दी। उन्होंने इस भारतीय जोड़ी को 21-13 और 21-12 से हराया। 

आशीष कुमार चीनी मुक्केबाज से हारे

भारतीय बॉक्सर आशीष कुमार (75 किग्रा) राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में चीनी मुक्केबाज एर्बीके तुओहेता से हार गए। तुओहेता ने आशीष को 5-0 से हराया। आशीष ने दूसरे राउंड में वापसी करने की कोशिश लेकिन चीन के मुक्केबाज के आगे आशीष की एक न चली। ओलंपिक से बाहर होने वाले आशीष तीसरे भारतीय मुक्केबाज हैं। इससे पहले विकास कृष्ण (69 किग्रा) और मनीष कौशिक (63 किग्रा) भी शुरुआती दौर में ही हारकर बाहर हो गए थे। बता दें कि आशीष का यह पहला ओलंपिक था। उन्होंने डेब्यू किया था।

 

तलवारबाजी में सीए भवानी की हार

पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली भारतीय तलवारबाज सीए भवानी को अगले दौर में हार का सामना करना पड़ा। भवानी को दुनिया की नंबर 4 फ्रांस की मानोन ब्रूनेट ने शिकस्त दी। इस हार के बाद टोक्यो ओलंपिक में सीए भवानी का सफर थम गया। हालांकि इससे पहले भवानी ने ट्यूनीशिया की बेन अजीजी नादिया को मात देकर अपना पहला मुकाबला जीता था।

सुर्तिथा मुखर्जी टोक्यो ओलंपिक से बाहर

भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी सुर्तिथा मुखर्जी को महिलाओं की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे राउंड में सुर्तिथा को पुर्तगाल की खिलाड़ी फु यु ने सीधे सेटों में 3-11, 3-11, 5-11, 5-11 से शिकस्त दी। इस हार के बाद भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सुर्तिथा का सफर टोक्यो ओलंपिक में खत्म हो गया। 

साई प्रणीत टोक्यो ओलंपिक से बाहर

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी साई प्रणीत टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। 2019 विश्व चैंपियनशिप को कांस्य पदक विजेता प्रणीत पुरुष सिंगल्स के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। इस मैच में इस्राइल के मिशा जिल्बरमैन ने सीधे गेम में हरा दिया। 

निशानेबाजी में निराशा

मेराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा मैंस स्कीट स्पर्धा में क्वालीफाई करने से चूक गए हैं। टोक्यो में निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन लगातार जारी रहा। भारत को इस स्पर्धा में पदक की उम्मीद थी लेकिन निराशा हाथ लगी। 

भारतीय तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में हारी

टोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन भारतीय तीरंदाजी टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। टीम ने कजाखस्तान को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि उसके बाद क्वार्टर फाइनल में अतनु दास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव वाली भारतीय टीम का मुकाबला कोरिया से हुआ। कोरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 6-0 से हरा दिया। इस हार के बाद भारत की पुरुष तीरंदाजी टीम इंवेट में चुनौती समाप्त हो गई। 

सुमित नागल हारे

टोक्यो ओलंपिक में चौथे दिन भारत का लगातार निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। अब भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल टेनिस की पुरुषों की एकल स्पर्धा से बाहर हो गए हैं। सुमित को रूस के टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से शिकस्त दी। 

नौकायन में 20वें स्थान पर रहे विष्णु वर्धन

सेलिंग की लेजर स्टैंडर्ज रेस 2 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी विष्णु वर्धन कुछ खास नहीं कर पाए और वह 20वें नंबर पर है। जूरी ने एक घटना के चलते इस दौरान उन पर दो बार जुर्माना भी लगाया। 

तैराक साजन प्रकाश चौथे स्थान पर रहे

भारतीय तैराक साजन प्रकाश सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गए। वह 200 मीटर बटरफ्लाई (हीट 2) में चौथे स्थान पर रहे। इसके लिए उन्होंने 1:57.22 समय निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed