{"_id":"603a18978ebc3ee934669f05","slug":"tokyo-olympics-2020-should-have-fans-in-stands-says-president-seiko-hashimoto","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tokyo Olympics 2020: दर्शकों की मौजूदगी में खेलों का आयोजन चाहतीं हैं नई अध्यक्षा होशिमोटो","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Tokyo Olympics 2020: दर्शकों की मौजूदगी में खेलों का आयोजन चाहतीं हैं नई अध्यक्षा होशिमोटो
Sat, 27 Feb 2021 04:01 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 27 Feb 2021 04:01 PM IST
सार
वैश्विक महामारी के दौर में बीते साल निश्चित तारीख टलने के बाद अब इस साल 23 जुलाई से खेलों के महाकुंभ का आयोजन होना है।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स
- फोटो : Social media
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति की नई अध्यक्षा सिको हाशिमोटो खेलों के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी चाहतीं हैं। भारी विवाद के बाद 20 फरवरी को 56 वर्षीय हाशिमोटो ने अध्यक्ष पद संभाला है। बतौर एथलीट जापान की ओर से कई ओलंपिक में भाग लेने के बाद अब वह राजनीति में सक्रिय हैं। वैश्विक महामारी के दौर में बीते साल निश्चित तारीख टलने के बाद अब इस साल 23 जुलाई से खेलों के महाकुंभ का आयोजन होना है।
विज्ञापन
जापानी मीडिया से बात करते हुए हाशिमोटो कहतीं हैं, 'जैसे पहले दर्शक आते थे, अभी भी उसी तरह स्टेडियम में उनकी मौजूदगी होनी चाहिए, लेकिन एक निश्चित संख्या में।' हालांकि यह अंतिम निर्णय नहीं है। कोरोना महामारी की ताजा स्थिति को ध्यान में रखते हुए आखिरी फैसला लिया जाएगा। हाशिमोटो का कहना है कि जब एथलीट खाली स्टैंड्स की ओर नजर डालेंगे तो उन्हें निश्चय ही आश्चर्य होगा। खिलाड़ी सोचेंगे कि सिर्फ ओलंपिक और पैरालंपिक के लिए इतने सख्त नियम क्यों? जबकि मौजूदा दौर में खेले जा रहे लगभग हर छोटे-बड़े टूर्नामेंट में दर्शक अपने उत्साहवर्धन करने स्टेडियम पहंच रहे हैं।
विज्ञापन
सात बार की ओलंपियन से राजनीति में एंट्री करने वालीं हाशिमोटो का यह इंटरव्यू जापान के एक अखबार में छपा है। 83 वर्षीय योशिरो मोरी को महिलाओं के खिलाफ भेदभाव भरी टिप्पणी करने के बाद ओलंपिक से पांच माह पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हर कोई इस पर जल्द से जल्द फैसला चाहता है। फैंस उस हिसाब से ही टिकट खरीदेंगे और होटल या अन्य जगहों पर अपने रहने की व्यवस्था करेंगे, क्योंकि अब ओलंपिक शुरू होने में ज्यादा समय बचा नहीं है।
विज्ञापन