{"_id":"5c87ed5fbdec2214593a8638","slug":"tejasvini-sawant-becomes-champion-after-beating-anjum-maudgil","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौदगिल को पछाड़कर तेजस्विनी बनी विजेता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मौदगिल को पछाड़कर तेजस्विनी बनी विजेता
Tue, 12 Mar 2019 11:03 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
तेजस्विनी सावंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की दिग्गज निशानेबाज तेजस्विनी सावंत महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के चौथे राष्ट्रीय चयन ट्रायल में पंजाब की अजुंम मौदगिल को हराकर विजेता बनीं।
विज्ञापन
तेजस्विनी ने 458.0 के स्कोर के साथ पहले और मौदगिल 457.1 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। गुजरात की लाजा गोस्वामी (444.5) तीसरे नंबर पर रहीं।
पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल (टी4 ट्रायल) में सेना के संदीप सिंह 250.0 के स्कोर के साथ विजेता बने। कर्नाटक के तेजस कृष्ण प्रसाद (248.4) दूसरे और वायुसेना के दीपक कुमार (227.5) तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में सेना के गुरप्रीत सिंह (583) ने लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता हिमाचल प्रदेश के विजय कुमार (581) को हराकर जीत दर्ज की। हरियाणा के वजीर सिंह राठी (580) तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन