फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   story of gymnast pratishtha samant who left house for training

जज्बे को सलामः दूसरी दीपा बनने को छोड़ दिया शहर

Sat, 11 Jul 2020 07:30 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Jul 2020 07:30 AM IST
विज्ञापन
story of gymnast pratishtha samant who left house for training
जिम्नास्ट प्रतिष्ठा सामंत - फोटो : amar ujala

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स और जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में कई स्वर्ण पदक जीतने के बाद कोलकाता की जिम्नास्ट प्रतिष्ठा सामंत के कोच सेवानिवृत्त हो गए। माता-पिता को लगा बेटी का दूसरी दीपा कर्माकर बनने का सपना कैसे पूरा होगा? बेटी की जिद थी कि उन्हें दीपा को बनाने वाले कोच बिश्वेशर नंदी से कोचिंग लेनी है।

विज्ञापन


नंदी अगरतला में रहते हैं और प्रतिष्ठा कोलकाता में। सोलह वर्षीय बेटी को लेकर मां अगरतला आ गईं और ढाई हजार रुपये किराए का मकान लेकर रह रही हैं। प्रतिष्ठा को नंदी के संरक्षण में ट्रेनिंग करा रही हैं। प्रतिष्ठा ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में वालंर्टग टेबल समेत चार स्वर्ण जीते हैं।
विज्ञापन


उनकी मां शुभ्रा सामंत के अनुसार पति कोलकाता में निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्हें खुशी है नंदी सर बेटी को कोचिंग देने को तैयार हो गए और एडमीशन भी करा दिया। प्रतिष्ठा को दीपा का भी साथ मिल गया। कोरोना के चलते अभी ऑनलाइन क्लासें चल रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक के लिए कर रहे हैं तैयार
2018 जूनियर एशियाई चैंपियनशिप की फाइनलिस्ट प्रतिष्ठा ओलंपिक चैंपियन अमेरिका की सिमोना बाइल्स और दीपा को आदर्श मानती हैं। दीपा जैसा बनना उनका सपना है। नंदी भी मानते हैं कि प्रतिष्ठा ने कोलकाता छोड़ अगरतला आने का बड़ा फैसला लिया है। ऐसा हर मां-बाप नहीं करते हैं। प्रतिष्ठा काफी प्रतिभाशाली है और वह उसे 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed