फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Minister anurag thakur interacts with athletes and medallists after their return from U-20 World Athletics Championships 

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: खेल मंत्री ने की पदक विजेताओं से मुलाकात, बोले- यह हमारे लिए खुशी मनाने का पल

Wed, 25 Aug 2021 03:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 25 Aug 2021 03:48 PM IST
सार

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पदक विजेताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि युवा खिलाड़ी भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जैसे एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Sports Minister anurag thakur interacts with athletes and medallists after their return from U-20 World Athletics Championships 
अनुराग ठाकुर - फोटो : social media

विस्तार

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेकर लौटे पदक विजेताओं से मुलाकात की। नैरोबी में भारतीय दल ने तीन पदक जीते, जिनमें दो रजत और एक कांस्य शामिल हैं। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि युवा खिलाड़ी भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जैसे एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'यह हमारे लिए खुशी मनाने का बड़ा पल है। हमें आपमें उम्मीद दिखती है। कोरोना को देखते हुए आपका प्रदर्शन सराहनीय है। यह आसान समय नहीं था।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भारत की मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने टूर्नामेंट के पहले दिन ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस टीम में भरत एस, प्रिया मोहन, सुम्मी और कपिल की  शामिल थे। पैदल चाल एथलीट अमित खत्री और लंबी कूद की एथलीट शैली सिंह ने अपनी स्पर्धाओं में रजत पदक जीते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed