फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   shital rane mahajan Skydives In Sari sets a world record

भारत की शीतल ने साड़ी पहनकर 13 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mon, 12 Feb 2018 10:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
shital rane mahajan Skydives In Sari sets a world record
शीतल राणे-महाजन - फोटो : ians
पुणे की शीतल राणे-महाजन ने सोमवार को नौवारी साड़ी पहनकर स्काइडाइविंग की और इस तरह वह साड़ी पहनकर स्काइडाइविंग करने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। स्काइडाइविंग करने के बाद शीतल ने कहा कि अनुकूल मौसम होने की कारण वह 13 हजार फीट की उंचाई से छलांग लगाने में कामयाब रहीं। 
विज्ञापन


शीतल ने कहा कि मैं अगले महीने आने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुछ अलग करना चाहती थी। इसलिए मैंने अपने स्काइडाइव के लिए साड़ी पहनने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि उनकी साड़ी करीब 8.25 मीटर लंबी है, जो आम भारतीय साड़ियों से ज्यादा लंबी है।
विज्ञापन


बता दें कि शीतल ने साड़ी के ऊपर पैराशूट पहनना, फिर सेफ्टी गियर, संचार सामग्री, हेलमेट, गोगल्स और जूते पहनकर स्काइडाइविंग की। उन्होंने इस काम को अंजाम देने के लिए काफी तैयारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतल ने बताया कि साड़ी हवा में खुल न जाए इसके लिए उन्होंने साड़ी में कई जगह पिन लगाई, कई जगह इसे कसकर बांधा हुआ था। उन्होंने कहा कि मैं यह साबित करना चाहती थी कि भारतीय महिला न केवल अपने सामान्य दिनचर्या में यह साड़ी पहन सकती है बल्कि स्काइडाइविंग जैसे जोखिम भरे एडवेंचर को भी अंजाम दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed