फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Senior men national championship: Manish win back to back gold, Silver to Gaurav

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: मनीष को लगातार दूसरा स्वर्ण, गौरव को रजत

Fri, 02 Nov 2018 06:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Senior men national championship: Manish win back to back gold, Silver to Gaurav

गत चैम्पियन मनीष कौशिक (60 किग्रा) ने शुक्रवार को यहां समाप्त हुई सीनियर पुरूष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि विश्व पदकधारी गौरव बिधुड़ी (56 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। 

विज्ञापन


सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) ने फाइनल में दबदबा बनाया, जिसमें उनके फाइनल में पहुंचे सभी आठ मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते। गत चैम्पियन रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) ने बचे हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किये और दूसरे स्थान पर रहा। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पारंपरिक रूप से मजबूत हरियाणा का दबदबा रहता है लेकिन इस बार टीम एक भी सोने का तमगा हासिल नहीं कर पाई। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदकधारी मनीष (एसएससीबी) ने उलनबटेर कप के स्वर्ण पदकधारी अंकुश दहिया (आरएसपीबी) को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी बिधुड़ी (आरएसपीबी) बैंथमवेट फाइनल में पूर्व चैम्पियन मदन लाल (एसएससीबी) से हारकर दूसरे स्थान पर रहे। रेलवे ने 64 किग्रा वर्ग में रोहित टोकस की बदौलत स्वर्ण पदक हासिल किया। किंग्स कप के कांस्य पदक विजेता रोहित ने फाइनल में उत्तर प्रदेश के अभिषेक यादव को पराजित किया। 

इंडिया ओपन के स्वर्ण पदकधारी संजीत ने एसएससीबी के दबदबे को जारी रखते हुए 91 किग्रा वर्ग में अपनी पहली ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। संजीत ने हरियाणा के प्रवीण कुमार को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।

राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदकधारी और इस साल अर्जुन पुरस्कार से नवाजे गये सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) ने भी सोने का पदक जीतकर एसएससीबी की तालिका में इजाफा किया। उन्होंने फाइनल में आरएसपीबी के जसवीर सिंह को मात दी। 


वहीं 81 किग्रा वर्ग में मनीष पंवार (आरएसपीबी) राजस्थान के ब्रिजेश यादव को हराकर चैम्पियन बने। सेना के लिये अन्य स्वर्ण पदक दीपक (49 किग्रा), पी एल प्रसाद (52 किग्रा), दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा) और मंजीत सिंह (75 किग्रा) ने हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed