फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Roads on names after Anju Bobby George and Bharathan Nair in Kerla

महान भारतीय एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज और भारतन नायर के नाम पर केरल में सड़क

Sun, 06 Sep 2020 08:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 06 Sep 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
Roads on names after Anju Bobby George and Bharathan Nair in Kerla
अंजू बॉबी जॉर्ज ने सीएम से की शिकायत - फोटो : PTI

केरल में ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज और महान वॉलीबॉल खिलाड़ी भारतन नायर के नाम पर उनके गृहनगर में सड़क का नामकरण किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कोट्टायम जिले में नगर परिषद ने इन महान खिलाड़ियों के नाम पर सड़क के नामकरण के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दी।

विज्ञापन


चंगानस्सरी नगर परिषद के चेयरमैन साजन फ्रांसिस ने कहा कि यहां पले बढे इन दोनों महान खिलाड़ियों की उपलब्धियों को यह पहचान देना उनकी जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा, 'यह पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन देर आए दुरूस्त आए।'
विज्ञापन


पेरिस विश्व एथलेटिक्स 2003 में कांस्य पदक जीतने वाली लॉन्ग जंपर अंजू ने कहा, 'यह अप्रत्याशित सम्मान है। मेरे लिए खास है क्योंकि मेरे शहर से मिला है।’ नायर 1958 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे, उनका 2007 में निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed