फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant celebrates Christmas with MS Dhoni in Dubai Watch

धोनी ने ऋषभ के साथ दुबई में मनाया क्रिसमस का त्योहार, पंत ने शेयर की तस्वीर

Thu, 26 Dec 2019 12:57 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 26 Dec 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant celebrates Christmas with MS Dhoni in Dubai Watch
Ms Dhoni-Rishabh Pant - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट से दूर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने दुबई में क्रिसमस का त्योहार शानदार अंदाज में मनाया। धोनी के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नजर आए। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतकर पंत दुबई पहुंच गए और धोनी के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर धोनी और पंत की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें धोनी और पंत के साथ कुछ और उनके दोस्त दिख रहे हैं। पंत ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि ये त्योहार का यह सीजन आपके लिए शांति, उल्लास और खुशियां लेकर आए।
विज्ञापन

 
वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदीसीय सीरीज में ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। लंबे समय के बाद उनके बल्ले से रन निकले। टीम इंडिया को नए साल में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से लिमिटेड ओवर की घरेलू सीरीज खेलनी है। जिसमें पंत टीम का हिस्सा पंत हैं।

टीम में चयन के बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पंत के लिए कहा था कि उन्हें अपनी विकेटकीपिंग में सुधार करना होगा। साथ ही पंत की विकेटकीपिंग में सुधार के लिए टीम मैनेजमेंट एक विशेषज्ञ कोच की नियुक्ति भी करने जा रही है।

महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। फिलहाल वह कब मैदान पर वापसी करेंगे इसकी कोई खबर नहीं हैं। धोनी ने कुछ समय पहले ही मैदान पर अपनी वापसी को लेकर कहा था कि उन्हें इस बारे में जनवरी तक ना पूछा जाए। अब देखना होगा कि क्या धोनी नए साल में टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर वापसी कब करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed