सिंधु ने कोरोना से लड़ने के लिए दिए 10 लाख रुपये, भड़के फैंस उठा रहे विराट-रोहित पर सवाल
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरा देश जूझ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 694 लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हैं।
इस दौरान हर कोई अपने अपने हिसाब से मदद कर रहे हैं। इस बीच बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इस महामारी से लड़ने के लिए 10 लाख रुपये का मदद दिया है। सिंधु ने तेलंगाना और आंध्रप्रदेश सरकार को पांच-पांच लाख रुपये दान में दिया है।
I hereby donate an amount of Rs 5,00,000/- each (Rs five lakhs ) towards the "Chief Ministers Relief Fund"
for the States of Telangana and Andhra Pradesh to fight against COVID-19. @TelanganaCMO @AndhraPradeshCMविज्ञापन विज्ञापन— Pvsindhu (@Pvsindhu1) March 26, 2020
इससे पहले सौरव गांगुली, बजरंग पूनिया, क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) और महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन (एमसीए) ने डोनेशन दी है। सिंधु ने जैसे ही 10 लाख रुपये मदद की घोषणा की वैसे ही फैंस भारतीय क्रिकेटरों को जमकर ट्रोल करने लगे और उनपर सवाल उठाने लगे। क्योंकि उनकी तरफ से डोनेशन की कोई खबर नहीं है, जिसको लेकर फैंस काफी नाराज और भड़के हुए हैं।
एक फैन ने ट्वीट में लिखा, 'हमारे देश में क्रिकेटर्स सबसे ज्यादा अमीर खिलाड़ी हैं, लेकिन अभी तक जरूरत के समय कोई भी आगे नहीं आया है। यह समय है उन लोगों की मदद करने का जिन्होंने आपको बहुत प्यार दिया है, विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना, सिंधु इस डोनेशन के लिए आपको शुक्रिया।'
Cricketers are the richest sportpersons in our country but stil no one comes forward in the hour of need Its time to help the people who have given you so much love @imVkohli @ImRo45 @msdhoni @sachin_rt @BCCI
— mahesh rai (@maheshrai286) March 26, 2020
Thank you PV Sindhu for this generous act
Jo bhi donate kare twit karo https://t.co/O35AIdRAXd