{"_id":"632edc92b7ce9a1d447908a4","slug":"pro-kabaddi-league-the-ninth-phase-of-the-pkl-begins-with-the-delhi-and-u-mumba-match-on-october-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pro Kabaddi League: प्रो-कबड्डी लीग की नौवें चरण की शुरुआत दिल्ली-यू मुंबा के मैच के साथ, 9 अक्तूबर को मुकाबला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Pro Kabaddi League: प्रो-कबड्डी लीग की नौवें चरण की शुरुआत दिल्ली-यू मुंबा के मैच के साथ, 9 अक्तूबर को मुकाबला
Sat, 24 Sep 2022 08:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:42 PM IST
सार
टूर्नामेंट के पहले चरण के मैच बंगलूरू के श्री कांतिरावा इनडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि अगले चरण के मैच 27 अक्तूबर से पुणे के बालेवाडी में श्री शिव छत्रपति खेल परिसर में होंगे।
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मौजूदा चैंपियन दबंग दिल्ली और यू मुंबा के बीच बंगलूरू में नौ अक्तूबर को होने वाले मैच से प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के नौवें सत्र का आगाज होगा। पीकेएल के पहले चरण के कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन दो मैच और खेले जाएंगे। इनमें बंगलूरू बुल्स का सामना तेलुगु टाइटंस से जबकि जयपुर पिंक पैंथर्स का यूपी योद्धाज से होगा।
Jhulan Retirement: झूलन को विदाई देते हुए रो पड़ीं कप्तान हरमनप्रीत, गले लगाया, रोहित शर्मा ने कही यह बात
टूर्नामेंट के पहले चरण के मैच बंगलूरू के श्री कांतिरावा इनडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि अगले चरण के मैच 27 अक्तूबर से पुणे के बालेवाडी में श्री शिव छत्रपति खेल परिसर में होंगे। आयोजकों के अनुसार दूसरे चरण के मैचों का कार्यक्रम अक्तूबर के आखिर में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Roger Federer: फेडरर और नडाल को साथ में रोते देखकर भावुक हुए विराट कोहली, तस्वीर शेयर कर कही यह बात
आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ प्रो कबड्डी लीग 2014 में लॉन्च हुआ। कुल 12 टीम खेलनी लगी। खेल पर काफी रकम भी खर्च किए गए। तमिल थलाईवाज की टीम ने रेडर पवन शेहरावत को 2.26 करोड़ की कीमत पर खरीदा। इसके साथ ही पवन प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। वो इस लीग में दो करोड़ से ज्यादा कीमत पर बिकने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं।
Shikhar Dhawan-Ravindra Jadeja Video: शिखर धवन की हरकतों से परेशान हुए रवींद्र जडेजा, कहा- इसकी शादी करवा दो
वहीं, गुमान सिंह बी कैटेगरी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्हें 1.21 करोड़ की कीमत पर खरीदा गया है। इस बार चार खिलाड़ियों को एक करोड़ से ज्यादा कीमत मिली है, जबकि पिछले सीजन सिर्फ दो खिलाड़ी एक करोड़ से ज्यादा कीमत पर बिके थे।