फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Portugals win Euro 2016

फ्रांस को हरा पुर्तगाल बना यूरो चैंपियन, पहली बार जीता खिताब

Fri, 22 Jul 2016 06:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 22 Jul 2016 06:28 AM IST
विज्ञापन
Portugals win Euro 2016

यूरो कप के पेरिस में खेले गए फाइनल में हुए बेहद रोमांचक मुकाबले में पु्र्तगाल ने फ्रांस को 1-0 से हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। ये पुर्तगाल की पहली बड़ी खिताबी जीत है और फ्रांस तीसरी बार यूरो चैंपियन बनने से चूक गया।

विज्ञापन


निर्धारित 90 मिनटों में कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी और मुकाबला गोल रहित रहा। मुक़ाबला पंद्रह मिनटों के लिए बढ़ाया गया लेकिन अतिरिक्त समय में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन


इसके बाद मुक़ाबले को पंद्रह और मिनटों के लिए बढ़ाया गया। 108वें मिनट में पुर्तगाल के एडर ने गोल दागकर मैच में बढ़त हासिल कर ली। समय समाप्त होने तक फ्रांस इस गोल की बराबरी नहीं कर सका और मुकाबला पुर्तगाल ने जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोते हुए मैदान से बाहर गए रोनाल्डो

Portugals win Euro 2016

पुर्तगाल टीम के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो जब चोटिल होकर मैदान से बाहर जा रहे थे तो उस समय वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और फूट-फूटकर रोने लगे। फ्रांस के दिमित्री पायेट से टैकल के प्रयास में रोनाल्डो अपना घुटना चोटिल करा बैठे।

इसके बाद वह मैदान पर ही रोने लगे। रोनाल्डो को चोट लगने के बाद अहसास हो गया था कि अब वह मैच में आगे नहीं खेल पाएंगे। पुर्तगाल की टीम 2004 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची थी और रोनाल्डो ने अपनी कप्तानी में देश को बड़ा खिताब दिलाने का सपना संजो रखा था। 

उधर मैच के लिए पेरिस और उसके आसपास करीब पांच हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे। सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने विजय परेड आयोजित न करने दिए जाने की चेतावनी भी जारी की थ्‍ाी। 1998 में वर्ल्ड कप मैच के दौरान करीब दस लाख से ज्यादा लोगों ने जश्न मनाया था।

लेकिन पिछले साल एक नवंबर को फ्रांस में हुए चरमपंथी हमले कारण इस बार एहतियात बरती गई। इस हमले में 130 लोग मारे गए थे। स्टाड डे फ्रांस पेरिस पर बीते साल हुए इसी चरमपंथी हमले के दौरान निशाने पर था। पुलिस और सेना नवंबर के बाद से लगातार फ्रांस में गश्त लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed