फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Portugal Grand Prix: Lewis Hamilton registers 92nd win, breaks Schumachers record for most wins

पुर्तगाल ग्रां प्री: 92वीं जीत के साथ हैमिल्टन ने तोड़ा शूमाकर का सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड

Mon, 26 Oct 2020 05:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 26 Oct 2020 05:58 AM IST
सार

फॉर्मूला वन रेस के इतिहास में सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाले ड्राइवर बने लुईस  

विज्ञापन
Portugal Grand Prix: Lewis Hamilton registers 92nd win, breaks Schumachers record for most wins
लुईस हैमिल्टन - फोटो : PTI

विस्तार

लुईस हैमिल्टन ने रविवार को पुर्तगाल ग्रां प्रि फॉर्मूला वन रेस जीतकर दिग्गज माइकल शूमाकर का सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मर्सीडीज के ड्राइवर हैमिल्टन की यह कॅरिअर की 92वीं जीत है। उन्होंने शूमाकर (91 जीत, 247 रेस) का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2006 में चाइना ग्रां प्रि जीतने के साथ बनाया था। हैमिल्टन ने 262वीं रेस में यह उपलब्धि हासिल की। सबेस्टियन वीटल (53) तीसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवें विश्व रिकॉर्ड के करीब पहुंचे: 

छह बार के विश्व चैंपियन हैमिल्टन की यह इस सत्र की 12 रेस में आठवीं जीत है। वह ड्राइवर तालिका में 256 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर रहे उनके साथी बाटोस वालटोरी (179) के बीच 77 अंकों का फासला है। हैमिल्टन का सातवां विश्व खिताब जीतकर जर्मनी के शूमाकर के सर्वाधिक खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करना लगभग तय है। रेडबुल के मैक्स वेर्स्टापेन रेस में तीसरे नंबर पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed