{"_id":"6100b8d13cf0ac7a9f6c82db","slug":"pm-modi-was-talking-with-meera-chanu-after-win-olympic-medal-but-she-was-not-believe-on-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में पदक: पीएम बात कर रहे थे और मीरा को नहीं हो रहा था यकीन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक में पदक: पीएम बात कर रहे थे और मीरा को नहीं हो रहा था यकीन
Wed, 28 Jul 2021 07:24 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Jul 2021 07:24 AM IST
सार
- मीरा को जिंदगी भर नहीं भूलेगा पीएम का फोन, विश्वास नहीं हुआ था
- चानू ने कहा कि टोक्यो में पदक जीतने के बाद उनके मोबाइल पर सीधे पीएम का फोन आना उनके लिए सबसे बड़ा आश्चर्य था
विज्ञापन
मीराबाई चानू
- फोटो : PTI
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक से रजत पदक जीतने के बाद भारत लौटने पर दीवानेपन की हद तक मिल रहे प्यार और स्वागत समारोहों से मीराबाई चानू न तो परेशान और न हैरान हैं। हां, एक बात पर उन्हें अब तक विश्वास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
पदक जीतने के बाद टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधे उनके मोबाइल पर फोन आना मीरा के जीवन के सर्वश्रेष्ठ लम्हों में से एक बन गया है। दिल्ली लौटने पर मीरा ने अमर उजाला से खुलासा किया प्रधानमंत्री का फोन आना उन्हें अब तक सपने जैसा लग रहा है।
विज्ञापन
मीरा के मुताबिक थोड़ी देर तो उन्हें ऐसा लगा कि क्या सचमुच उनकी पीएम सर से बात हो रही है, लेकिन जब पीएम ने कहा मीरा आपने कमाल कर दिया। पहले दिन ही पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा कर दिया बेटी। मीरा कहती हैं कि यह उनकेलिए सबसे बड़ा खुशी का पल था। उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि देश के पीएम उनको सीधे फोन कर उनका हौसला बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
मीरा ने पीएम से कहा आपकी प्रेरणा आई काम
मीरा के मुताबिक पदक जीतने के बाद वह डोप के लिए चली गई थीं जब वापस आईं तो कोच विजय शर्मा ने बताया गया कि प्रधानमंत्री जी बात करेंगे। हालांकि 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीतने के बाद वह उनसे सीधे मिल चुकी हैं, लेकिन उनका ये फोन कॉल आना उन्हें मुझे जिंदगी भर नहीं भूलेगा। उन्होंने भी पीएम को धन्यवाद किया और कहा कि आप की प्रेरणा की वजह से वह पदक लेने में सफल हो पाईं।
मैरी का गले लगाना याद रहेगा
मैरी कॉम मीरा की बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। जब उन्होंने मीरा को गले लगाया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मीरा के मुताबिक खेल गांव के मॉल में वह खरीदारी कर रही थीं। यहीं मैरी दीदी ने उन्हें देख लिया और बोलीं तुम्हीं ने रजत जीता है। वह बहुत खुश थीं उन्होंने काफी देकर उन्हें गले लगाकर रखा और प्यार दिया। उन्हें उनका यह प्यार हमेशा याद रहेगा।
रियो से रोते हुए जिस घर में आईं वहां से हंसते हुए गईं
मीरा ने सोमवार की रात वेटलिफंर्टग संघ के महासचिव सहदेव यादव के घर गुजारी। रियो ओलंपिक से लौटने के बाद इसी घर में रोते हुए आई थीं। उन्होंने कई दिन यहां गुजारे और वापस वेटलिफ्टिंग शुरू करने की प्रतिज्ञा ली। मीरा कहती हैं। यह वही घर जहां वह रियो से रोते हुए आई थीं और आज टोक्यो से आने के बाद हंसते हुए वापस जा रही हैं।
पेरिस में रजत को स्वर्ण में बदलने का करेंगी प्रयास
मीरा यह भी कहती हैं कि उन्हें उम्मीद है अब ज्यादा से ज्याद लड़कियां वेटलजिफ्टिंग में आएंगी। वह भी अपनी ओर से जितनी भी सहायता हो सकती है करेंगी। मीरा कहती हैं कि इस पदक ने उन्हें और आगे जाने का रास्ता दिखाया है। पेरिस ओलंपिक में इस रजत को स्वर्ण में बदलने की कोशिश करेंगी।