{"_id":"5f936bdc231b1047645a9de6","slug":"para-archer-ankit-discharged-from-hospital-will-remain-in-quarantine-for-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा तीरंदाज अंकित को अस्पताल से छुट्टी,दस दिन एकांतवास में रहेंगे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पैरा तीरंदाज अंकित को अस्पताल से छुट्टी,दस दिन एकांतवास में रहेंगे
Sat, 24 Oct 2020 05:18 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 24 Oct 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
कोरोना पॉजिटिव पाए गए पैरा तीरंदाज अंकित को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है लेकिन वह दस दिन तक घर पर एकांतवास में रहेंगे। अंकित को 14 अक्तूबर को भगवान दास अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तर क्षेत्रीय केंद्र पर राष्ट्रीय शिविर के दौरान पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
साइ ने एक बयान में कहा, ‘उनका परिवार उन्हें घर ले गया है जहां वह एकांतवास में रहेंगे।’ अंकित पांच अक्तूबर से शुरू हुए शिविर में जुड़े थे जब उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बाद में 12 अक्तूूबर को हुई जांच में वह पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन