फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Online Rummy Kerala High Court serves notice to Virat Kohli Tamannaah Aju Varghese

विराट कोहली-तमन्ना भाटिया को हाईकोर्ट का नोटिस, जुआ खिलाने वाले रमी एप्स से जुड़ा मामला

Wed, 27 Jan 2021 01:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 27 Jan 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
Online Rummy Kerala High Court serves notice to Virat Kohli Tamannaah Aju Varghese
विराट कोहली, तमन्ना भाटिया और अजु वर्गीज - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और अजु वर्गीज के साथ उन्हें केरल हाईकोर्ट ने नोटिस भिजवाया है। दरअसल, यह नोटिस ऑनलाइन रमी खेलों पर कानूनी रोक लगाने की मांग वाली याचिका के संबंध में भेजा गया है। कोर्ट ने इस पर राज्य सरकार से जवाब भी मांगा। बताते चलें कि तीनों सेलिब्रिटी ऑनलाइन रमी गेम के ब्रांड एम्बेसडर हैं।

विज्ञापन

 
एक अनुमान के अनुसार मोबाईल पर खेले जाने वाले इस रमी गेम का कारोबार लगभग 200 करोड़ रुपये का है। सेलिब्रिटिज द्वारा लुभावने विज्ञापन देकर बड़ी संख्या में युवाओं को शिकार बनाया जा रहा है। विराट-तमन्ना के अलावा, एक दो विजेताओं के माध्यम से भी टीवी चैनलों पर इन एप्स का महिमा मंडन किया जाता है, लेकिन हारने वालों की कोई चर्चा नही होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति आयोग ने हाल ही में ऑनलाइन फैंटेसी स्पोर्ट्स उद्योग के लिए एक एकल स्व नियमन निकाय स्थापित करने की वकालत की थी। नीति आयोग ने इस उद्योग के उपयोक्ताओं की न्यूनतम उम्र 18 साल करने का भी सुझाव दिया है।


बीते हफ्ते दी ऑनलाइन रमी फेडरेशन ने एक बयान में कहा था कि फैंटेसी स्पोर्ट्स की तरह स्किल गेमिंग इंडस्ट्री भी अलग-अलग राज्यों में अलग कानूनों वाली समस्या का सामना करता है। यदि अधिक न कहें, तो कम से कम व्यापक स्किल गेमिंग इंडस्ट्री के नियमन की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed