{"_id":"666dd2d91760b9dfdc06cf2b","slug":"olympics-qualifier-indian-men-s-archery-team-lost-in-the-quarter-finals-of-the-qualifiers-depends-on-ranking-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Olympics Qualifier: भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम क्वालिफायर के क्वार्टर फाइनल में हारी, अब रैंकिंग पर निर्भर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Olympics Qualifier: भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम क्वालिफायर के क्वार्टर फाइनल में हारी, अब रैंकिंग पर निर्भर
Sat, 15 Jun 2024 11:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अंताल्या (तुर्की)।

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:13 PM IST
सार
शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत 4-0 की बढ़त बनाने के बाद 4-5 (57-56, 57-53, 55-56, 55-58) (26-26*) से हार गया। पुरुष वर्ग में शीर्ष तीन स्थान पर रहने वाली टीमों को ओलंपिक कोटा मिलेगा।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक
- फोटो : Twitter
विस्तार
भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ओलंपिक के आखिरी क्वालिफायर से कोटा हासिल करने में विफल रहने के बाद महिला टीम की तरह अब पेरिस खेलों के टिकट के लिए रैंकिंग पर निर्भर रहेगी। विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज भारतीय टीम के खिलाफ शनिवार को यहां क्वार्टर फाइनल में मेक्सिको ने उलटफेर किया।
शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत 4-0 की बढ़त बनाने के बाद 4-5 (57-56, 57-53, 55-56, 55-58) (26-26*) से हार गया। पुरुष वर्ग में शीर्ष तीन स्थान पर रहने वाली टीमों को ओलंपिक कोटा मिलेगा। पुरुष और महिला टीम अब भी पेरिस ओलंपिक की कट-ऑफ तारीख से पहले अपनी रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई कर सकती हैं।
यह हार भारतीय तीरंदाजी के लिए बड़ा झटका है क्योकि शुरुआती दो सेट के बाद टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ तीसरे सेट में सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी। मेक्सिको ने हालांकि तीसरे और चौथे सेट में जीत के साथ स्कोर 4-4 से बराबर किया। इसके बाद शूट ऑफ में भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर था, लेकिन निशाने के केंद्र के समीप तीर होने के कारण मेक्सिको विजेता बना।
विज्ञापन
इससे पहले दीपिका कुमारी, भजन कौर और अंकिता भक्त की भारतीय महिला रिकर्व टीम शुक्रवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में निचली रैंकिंग वाले यूक्रेन से 3-5 से हार के बाद कोटा हासिल करने में असफल रही। महिला टीम अभी भी पेरिस ओलंपिक की कट-ऑफ तारीख से पहले अपनी रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई कर सकती है।