फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Nita Ambani presents ceremonial Match Ball on the court at NBA first ever game in India

भारत में NBA लीग की शुरुआत, नीता अंबानी ने पेश की बास्केटबॉल, इंडियाना पेसर्स का जीत से आगाज

Sat, 05 Oct 2019 08:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 05 Oct 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Nita Ambani presents ceremonial Match Ball on the court at NBA first ever game in India
एनबीए के अधिकारियों को बॉल सौंपती नीता अंबानी - फोटो : पीटीआई

अमेरिका में खेले जाने वाली नेशनल बास्केटबॉल लीग यानि NBA के मुकाबले पहली बार भारत में आयोजित हो रहे हैं। शुक्रवार से शुरू हुए इन मुकाबलों से पहले मुंबई में नीता अंबानी ने मैच बॉल प्रस्तुत की। रिलायंस फाउंडेशन की नीता अंबानी ने NBA अधिकारियों को गेंद सौंपी। बता दें भारत में NBA लीग और रिलायंस फाउंडेशन अपनी साझेदारी के 6 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।

विज्ञापन


पहले मुकाबले में इंडियन पेसर्स ने सैक्रामेंटो किंग्स को 132-131 से हराया। इसके पहले उद्घाटन बॉल को हिंदुस्तान में अपने पहले मैच की स्वागत निशानी के रूप में प्रस्तुत किया गया। रिलायंस फाउंडेशन भारत में जूनियर NBA प्रोग्राम चलाता है जिसमें 20 राज्यों के 34 शहरों के 1.10 करोड़ बच्चे जुड़े हुए हैं। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को बास्केटबॉल से जोड़कर उन्हें हेल्दी और एक्टिव लाइफ स्टाइल के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन


रिलायंस फाउंडेशन के जूनियर NBA प्रोग्राम से जुड़े बच्चों को भारत में होने वाला पहला NBA मैच देखने को मिलेगा। रिलायंस फाउंडेशन के सभी के लिए शिक्षा और खेल अभियान के अंतर्गत एनबीए मुंबई में 70 रिलायंस फाउंडेशन जूनियर एनबीए स्कूलों से 3000 लड़के-लड़कियां सेक्रेमेंटो किंग्स (Sacramento Kings) और इंडियाना पेसर्स (Indiana Pacers) का मुकाबला देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा, 'हम 25 साल से कम उम्र के 600 मिलियन से अधिक भारतीयों के साथ दुनिया के सबसे युवा राष्ट्र हैं, और मेरा दृढ़ता से मानना है कि भारतीय खेल का भविष्य उज्ज्वल, शानदार और सुंदर है।' उन्होंने एनबीए को 'भारतीय बास्केटबॉल में विश्वास करने और एक महान भागीदार होने' के लिए भी धन्यवाद दिया।


इससे पहले गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास, रणविजय सिंह, तारा शर्मा, यूट्यूब सनसनी भुवन भाम, उद्यमी आनंद आहूजा ने स्वागत समारोह में भाग लिया, देश में प्री-सीजन गेम्स के प्रीमियर का आयोजन में शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed