{"_id":"5df526f28ebc3e87975ac216","slug":"new-zealand-sport-icon-and-former-olympic-champion-peter-snell-dies-at-80","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड के तीन बार के ओलंपिक चैंपियन स्नेल का निधन, 80 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
न्यूजीलैंड के तीन बार के ओलंपिक चैंपियन स्नेल का निधन, 80 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Sun, 15 Dec 2019 08:02 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 15 Dec 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
पीटर स्नेल
- फोटो : ट्विटर
तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व मील रिकॉर्ड धारक पीटर स्नेल का डलास में निधन हो गया। वह 80 बरस के थे। मध्यम दूरी के महानतम धावकों में से एक माने जाने वाले स्नेल ने 1960 रोम ओलंपिक में 21 बरस की उम्र में 800 मीटर दौड़ का खिताब जीता। वह टोक्यो 1964 खेलों में 800 मीटर और 1500 मीटर का दोहरा खिताब जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
स्नेल 1920 के बाद एक ही ओलिंपिक में 800 मीटर और 1500 मीटर का खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी थे। उनके बाद कोई भी पुरुष धावक इस कारनामे को दोहरा नहीं पाया है। स्नेल ने राष्ट्रमंडल खेलों में भी दो गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने पर्थ में 1962 में 880 यार्ड और एक मील की दौड़ जीती।
विज्ञापन