फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Games Round Up: Asiad gold winner Tondaiman amazing work, won gold in trap event of National Games

National Games: एशियाड के स्वर्ण विजेता तोंडईमान का कमाल, राष्ट्रीय खेलों की ट्रैप स्पर्धा में जीता सोना

Mon, 10 Feb 2025 08:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (उत्तराखंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (उत्तराखंड) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Feb 2025 08:53 AM IST
सार

दिल्ली की कीर्ति गुप्ता (42 अंक) से पहला स्थान हासिल करने से चूक गईं जबकि हरियाणा की आशिमा अहलावत (32 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
National Games Round Up: Asiad gold winner Tondaiman amazing work, won gold in trap event of National Games
पृथ्वीराज - फोटो : Twitter

विस्तार

एशियाई खेलों की टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता तमिलनाडु के निशानेबाज पृथ्वीराज तोंडईमान ने रविवार को यहां राष्ट्रीय खेलों की पुरुष ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि मध्य प्रदेश की नीरू ढांडा महिला स्पर्धा में शीर्ष पर रहीं। तोंडईमान ने ट्रैप फाइनल में 42 का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि राजस्थान के अली अमन इलाही ने 41 के साथ रजत पदक जीता।
विज्ञापन


उत्तराखंड के आर्यवंश त्यागी ने 29 के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। तोंडईमान 2023 में हांग्झोउ एशियाई खेलों में पुरुष ट्रैप टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की नीरू ढांडा ने 43 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली की कीर्ति गुप्ता (42 अंक) से पहला स्थान हासिल करने से चूक गईं जबकि हरियाणा की आशिमा अहलावत (32 अंक) ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


वैदेही राष्ट्रीय खेलों के टेनिस महिला एकल सेमीफाइनल में पहुंचीं
गत चैंपियन गुजरात की वैदेही चौधरी रविवार को राष्ट्रीय खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। वैदेही ने क्वार्टर फाइनल के एकतरफा मुकाबले में हरियाणा की अंजलि राठी को 6-1, 6-1 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला सोमवार को महाराष्ट्र की आकांक्षा निटुरे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकांक्षा ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तेलंगाना की लक्ष्मी सिरी डांडू को 6-3, 4-6, 6-2 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कर्नाटक की अमोदिनी नाइक और महाराष्ट्र की वैष्णवी अडकर के बीच होगा। अमोदिनी ने अंतिम आठ में हरियाणा की अदिति रावत को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया, जबकि वैष्णवी तमिलनाडु की लक्ष्मी प्रभा अरुणकुमार पर 6-3, 7-5 से विजेता बनीं।

महिला युगल में वैदेही और जील देसाई की गुजरात की जोड़ी ने हरियाणा की अंजलि राठी और अदिति त्यागी को 6-3, 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में उनका सामना महाराष्ट्र की पूजा इंगले और आकांक्षा निटुरे की जोड़ी से होगा। महाराष्ट्र की जोड़ी ने सेमीफाइनल में उत्तराखंड की दीया चौधरी और जया कपूर को 5-7, 6-4, 10-8 से हराया।

पुरुष एकल में सेना के इशाक इकबाल ने पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा को 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार ने भी हरियाणा के उदित कंबोज को 6-4, 6-1 से हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की। अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गुजरात के देव जाविया ने उत्तराखंड के द्रोण वालिया को 6-2, 6-1 से हराया जबकि कर्नाटक के प्रज्वल देव ने दिल्ली के सार्थक सूडान को 6-3, 6-2 से हराया।

सेमीफाइनल में सोमवार को इकबाल का सामना देव से जबकि जाविया का मुकाबला सुरेशकुमार से होगा। पुरुष युगल फाइनल में इसी दिन कर्नाटक के प्रज्वल देव और निक्की के पूनाचा की जोड़ी का सामना सेना के इशाक इकबाल और फैसल कमर से होगा। मिश्रित युगल सेमीफाइनल में कर्नाटक की निक्की के पूनाचा और सोहा सादिक की जोड़ी ने हरियाणा के सुनील कुमार और अदिति रावत की जोड़ी को 6-2, 6-3 से हराया। तमिलनाडु के लोहित अक्ष बद्रीनाथ और लक्ष्मी प्रभा अरुणकुमार ने पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा और युबारानी बनर्जी पर 6-7 (3), 7-5, 10-5 से जीत दर्ज की।

हरियाणा ने आधुनिक पेंटाथलॉन में दो स्वर्ण पदक जीते
हरियाणा ने रविवार को पुरुष और महिला ट्रायथलॉन टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय खेलों की इस स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखा। पुरुषों की ट्रायथलॉन टीम स्पर्धा में बसंत तोमर, शुभम और अमन चाहर की हरियाणा टीम ने 51:24.95 सेकेंड का समय निकालकर उत्तराखंड को पछाड़ दिया जो 51:27.43 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि गोवा (54:20.21) ने कांस्य पदक जीता।

महिलाओं की ट्रायथलॉन टीम स्पर्धा में हरियाणा ने 18:20.45 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता, छत्तीसगढ़ (18:49.17) ने रजत और बिहार (18:53.13) ने कांस्य पदक जीता। मिश्रित रिले में महाराष्ट्र ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरियाणा ने रजत और गोवा ने कांस्य पदक जीता। उत्तराखंड के आदित्य नेगी ने पुरुषों की ट्रायथलॉन व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग का स्वर्ण पदक महाराष्ट्र की श्रावणी ने हासिल किया।


हरियाणा ने नेटबॉल स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते
हरियाणा ने पुरुष और महिला टीम के रविवार को यहां राष्ट्रीय खेलों के नेटबॉल फाइनल में क्रमशः मेजबान उत्तराखंड और राजस्थान पर जीत की बदौलत दो स्वर्ण पदक जीते। पुरुष टीम के फाइनल में हरियाणा ने उत्तराखंड को 74-71 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। हिमाचल प्रदेश और दिल्ली को कांस्य पदक मिला। महिला टीम के फाइनल में हरियाणा ने राजस्थान को 57-55 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। तेलंगाना और उत्तराखंड को कांस्य पदक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed