फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   manu bhaker wins gold medals in senior, junior 10m air pistol events in Nationals

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिपः मनु और अनीश ने अपने-अपने स्पर्धा में जीते स्वर्ण पदक 

Tue, 24 Dec 2019 05:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 24 Dec 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
manu bhaker wins gold medals in senior, junior 10m air pistol events in Nationals
मनु भाकर - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन मनु भाकर और अनीश भानवाला ने मंगलवार को राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की क्रमश: महिला 10 मीटर एयर पिस्टल और पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में सीनियर और जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। 

विज्ञापन


हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहीं 17 साल की मनु मंगलवार को चार गोल्ड मेडल (सीनियर और जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत तथा टीम स्पर्धा में) जीते। वह प्रतियोगिता में पहले ही 2 गोल्ड मेडल जीत चुकी थीं। उन्होंने खिताबी जीत के दौरान राष्ट्रीय क्वॉलिफिकेशन रेकॉर्ड की बराबरी भी की।
विज्ञापन


मनु के राज्य के साथी 17 साल के अनीश ने भी सीनियर और जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में गोल्ड जीतकर दबदबा बनाया। भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक के 15 कोटे में से एक हासिल करने वाली मनु ने क्वॉलिफिकेशन में 588 अंक के साथ साउथ एशियन गेम्स में अनु राज सिंह के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने इसके बाद 8 निशानेबाजों के फाइनल में 243 अंक के साथ खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवांशी धामा ने 237.8 अंक के साथ सिल्वर जबकि तोक्यो ओलिंपिक का कोटा हासिल कर चुकीं यशस्विनी सिंह देसवाल ने 217.7 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता। अनीश ने 28 अंक के साथ रैपिड फायर फाइनल में राजस्थान के भावेश शेखावत को पछाड़कर खिताब जीता। भावेश ने 26 जबकि चंडीगढ़ के विजयवीर सिद्धू ने 22 अंक जुटाए। अनीश क्वॉलिफिकेशन में भी 582 अंक के साथ शीर्ष पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed