फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   manika batra,deepa malik including 14 players khel ratna Contenders 

मनिका बत्रा, दीपा मलिक समेत 14 खिलाड़ी खेल रत्न के दावेदार

Sun, 05 May 2019 08:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 05 May 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
manika batra,deepa malik including 14 players khel ratna Contenders 
मनिका बत्रा और दीपा मलिक

देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड पर कॉमनवेल्थ खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट मनिका बत्रा और पैरालंपिक मेडिलिस्ट दीपा मलिक ने भी दावा जता दिया है। इस बार खेल रत्न पर कुल 14 खिलाडिय़ों ने दावा ठोका है। इनमें ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछली भी आवेदन किया था। 15 अर्जुन अवार्ड के लिए भी इस बार तगड़ी लड़ाई है। इस प्रतिष्ठित अवार्ड पर सौ से अधिक खिलाडिय़ों ने आवेदन किया है। हाल ही में आवेदन करने वालों में दुनिया के पहले 85 टेनिस खिलाडियों में शामिल प्रजनेश गुणेश्वरन, शटलर साई परणनीत कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर शामिल हैं।

विज्ञापन


इस बार के सात दावेदारों ने पहले भी किया आवेदन
खेल रत्न के लिए इस बार आवेदन करने वाले बजरंग, नीरज चोपड़ा, मनिका बत्रा, दीपा मलिक, टेबल टेनिस खिलाड़ी मौमा दास, कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा ने पिछली बार भी दावा जताया था। बजरंग को खेल रत्न नहीं मिलने पर काफी विवाद भी हुआ था। पीआर श्रीजेश, हीना सिद्धू, अंकुर मित्तल, गूंगा पहलवान के नाम से मशहूर विरेंदर सिंह, विनेश इस बार अन्य दावेदार हैं। स्क्वे के तीन खिलाडिय़ों ने भी दावा जताया है।
विज्ञापन


दिग्गज हैं अर्जुन अवार्ड की दौड़ में
अर्जुन अवार्ड की दौड़ में इस बार कई दिग्गज हैं। इनमें वर्ल्ड नंबर दो शूटर अंजुम मौद्गिल, शहजर रिजवी, तैराक सज्जन प्रकाश, घुड़सवार फवाद मिर्जा, एथलीट स्वप्ना बर्मन, दूती चंद, तेजिंदर पाल तूर, मुहम्मद अनस, मंजीत सिंह, पहलवान संदीप तोमर, पूजा ढांढा, ओलंपियन जुडोका गरिमा, शतरंज ग्रैंड मास्टर, अधिबान, प्रज्ञानंदा, विदित गुजराती, हॉकी खिलाड़ी पूनम रानी, सुशीला चानू ने हाल ही में आवेदन किया है। जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, पूनम यादव, मुहम्मद शमी के लिए बीसीसीआई आगे आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरभजन के कोच, विमल, जसपाल द्रोणाचार्य की दौड़ में
द्रोणाचार्य अवार्ड केलिए इस बार हरभजन सिंह के कोच रहे पूर्व रणजी खिलाड़ी देवेंदर अरोड़ा ने आवेदन किया है। दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी विमल कुमार के अलावा जूनियर शूटिंग टीम के कोच जसपाल राणा, मैरी कॉम के वर्तमान कोच छोटे लाल यादव, भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच धर्मेंद्र यादव, मनिका के कोच रहे संदीप गुप्ता, तूर के कोच एमएस ढिल्लों, हीना सिद्धू के कोच रौनक पंडित, पैरा बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना, वूशु कोच कुलदीप हांडू ने भी द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed