फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   khelo india youth games: Dhanush upsets Junior WC medallist Babuta, wins air rifle gold

खेलो इंडियाः धनुष ने विश्व कप पदक विजेता अर्जुन को हराकर एयर राइफल का स्वर्ण जीता

Fri, 11 Jan 2019 08:08 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 11 Jan 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
khelo india youth games: Dhanush upsets Junior WC medallist Babuta, wins air rifle gold
Dhanush

तेलंगाना के धनुष श्रीकांत ने दो बार के जूनियर विश्व कप कांस्य पदक विजेता पंजाब के अर्जुन बबुता को हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 में शुक्रवार को पुरुषों के अंडर-21 वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। 

विज्ञापन


सोलह साल के धनुष ने क्वालिफिकेशन में 629.7 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने फिर फाइनल में 248.9 के स्कोर बनाया और सोने का तमगा जीता। 
विज्ञापन


केवल दो साल पहले ही निशानेबाजी में शुरू करने वाले धनुष ने अपनी स्वर्णिम सफलता पर कहा, 'फाइनल में मैं कम से कम 10.7 का स्कोर करना चाहता था। मुझे खुशी है कि मेरी कोच (नेहा चौहान) ने मुझे सही फॉलो थ्रू की अहमियत बतायी जिसके चलते क्वालीफिकेशन के बाद फाइनल में भी मैं अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल करने में सफल रहा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाबला 2016 और सिडनी 2018 में जूनियर विश्व कप कांस्य पदक जीतने वाले अर्जुन ने क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहे। फाइनल में भी उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। गोवा के योगेश ने धनुष से 1.3 कम स्कोर बनाया और रजत पदक अपने नाम किया।

इस बीच अंडर-17 वर्ग में फाइनल में मध्य प्रदेश के अविनाश यादव ने 250.9 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राजस्थान के दिव्यांश सिंह (250.7) को रजत और यशवर्धन (228.1) को कांस्य पदक मिला। 

ओडिशा, हरियाणा हॉकी के सेमीफाइनल में

khelo india youth games: Dhanush upsets Junior WC medallist Babuta, wins air rifle gold
खेलो इंडिया

ओडिशा और हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंडर-21 पुरूष हॉकी के पूल बी मुकाबलों में जीत दर्ज करके शुक्रवार को सेमीफाइनल में जगह पक्की की। हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के मुताबिक हरियाणा ने मेजबान महाराष्ट्र को 6-1 से हराकर तीन मैचों में छह अंक के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। 

पूल बी के एक अन्य मैच में ओडिशा ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए झारखंड को 2-1 से हराया। टीम अपने तीनों मैच जीतकर तालिका में नौ अंक के साथ शीर्ष पर रही। पंजाब और उत्तर प्रदेश की टीमें पहली की सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल मुकाबले 13 जनवरी को खेले जाएंगे जहां हरियाणा का सामना पंजाब और उत्तर प्रदेश का सामना ओडिशा से होगा।

हरियाणवी पहलवान पर सब पर भारी, पांच और स्वर्ण पदक जीते 

khelo india youth games: Dhanush upsets Junior WC medallist Babuta, wins air rifle gold
khelo india

हरियाणा के पहलवानों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपना दबदबा कायम रखते हुए शुक्रवार को पांच और स्वर्ण पदक जीते। हरियाणा के पहलवान अब तक 16 स्वर्ण, छह रजत और 11 कांस्य सहित कुल 43 पदक जीत चुके हैं।

लड़कियों के अंडर-21 वर्ग में उत्तर प्रदेश की भारती (55 किग्रा) ने हरियाणा की मीनाक्षी को हराकर क्लीन स्वीप की उसकी उम्मीदों पर पानी फेरा। हरियाणा की ज्योति (50 किग्रा),अंजू (53 किग्रा) के अलावा लड़कों के अंडर-17 वर्ग में परविंद्र (65 किग्रा), विजय (71 किग्रा) और दीपक (92किग्रा) ने पीले तमगे जीते। दिल्ली के लिए अमन (55 किग्रा) ने लड़कों के अंडर-17 वर्ग में खिताब जीता। 
      

100 मी दौड़ में दिल्ली के निसार बने चैंपियन

khelo india youth games: Dhanush upsets Junior WC medallist Babuta, wins air rifle gold
khelo india - फोटो : file photo

एथलेटिक्स में दिल्ली के एथलीटों ने स्वर्णिम चमक बिखेरी। लड़कों की सौ मीटर दौड (अंडर-17) दिल्ली के निसार अहमद 10.96 सेकंड के समय के साथ अपने साथी अंशुल (11.07 सेकंड) को पछाड़ चैंपियन बने। इसी वर्ग की 110 मी दौड़ दिल्ली के ही रितेश चौधरी 14.38 सेकंड के साथ जीती।

डिस्कस थ्रो में उत्तर प्रदेश ने क्लीन स्वीप किया। अशीष कुमार (52.45 मी) ने स्वर्ण,हरीश कुमार (52.10 मी) ने रजत और अरविंद शर्मा (51.84 मी) ने कांसा जीता। लड़कियों के अंडर-17 वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में जैसमीन, जबकि तीन हजार मीटर दौड़ में उत्तराखंड की अंकिता चैंपियन बनीं। लड़कों के अंडर-21 वर्ग की सौ मीटर दौड़ में तमिलनाडु के बी नितिन ने और हाई जंप में हरियाणा के गुरमीत ने बाजी मारी। लड़कियों के  अंडर-21 वर्ग की हैमर थ्रो स्पर्धा दिल्ली की वर्षा ने जीती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed