फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Jyoti, Aditi and Praneet creates history, Hattrick Of World Cup Gold Medals For Indian Women's Archery team

Archery: ज्योति-अदिति और परनीत की महिला कम्पाउंड टीम ने रचा इतिहास, विश्व कप में लगाई स्वर्ण पदकों की हैट्रिक

Sat, 22 Jun 2024 03:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अंताल्या (तुर्की)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अंताल्या (तुर्की) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 22 Jun 2024 03:02 PM IST
सार

शीर्ष वरीयता प्राप्त इस तिकड़ी ने यहां एकतरफा फाइनल में एस्टोनिया की लिसेल जाटमा, मीरी मैरिटा पास और मैरिस टेट्समैन को 232-229 से हराया।

विज्ञापन
Jyoti, Aditi and Praneet creates history, Hattrick Of World Cup Gold Medals For Indian Women's Archery team
भारतीय महिला कम्पाउंड आर्चरी टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की कम्पाउंड महिला टीम ने इस सत्र में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को यहां तीसरे चरण में एस्टोनिया पर जीत से विश्व कप में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगायी, जबकि प्रियांश को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


शीर्ष वरीयता प्राप्त इस तिकड़ी ने यहां एकतरफा फाइनल में एस्टोनिया की लिसेल जाटमा, मीरी मैरिटा पास और मैरिस टेट्समैन को 232-229 से हराया। भारत की महिला कम्पाउंड टीम ने अप्रैल में शंघाई और और मई में येचियोन में क्रमशः विश्व कप के पहले चरण और दूसरे चरण के स्वर्ण पदक जीते थे। इस तरह टीम इस सत्र में अपराजेय रही है।
विज्ञापन


भारतीय पुरुष कम्पाउंड तीरंदाज प्रियांश पुरुषों के फाइनल में दुनिया के पहले नंबर के माइक श्लोसेर से हार गए। उभरते हुए कम्पाउंड तीरंदाज प्रियांश नीदरलैंड के श्लोसेर को इस सत्र में दूसरी दफा हराने में विफल रहे जिससे उन्हें उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा। वह शानदार प्रदर्शन से फाइनल में पहुंचे जिसमें पहले सेट में उन्होंने एक अंक गंवाया लेकिन इसके बाद वापसी नहीं कर सके और श्लोसेर ने 149-148 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed