इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 13वें सीजन के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। कुल 971 खिलाड़ियों ने इस साल नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 713 भारतीय जबकि 258 विदेशी थे। शॉट लिस्ट किए जाने के बाद यह संख्या 332 हो गई। इनमें 12 देशों के 186 भारतीय, 143 विदेशी और तीन एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं।
IPL 2020: नीलामी की तारीख, समय, स्थान और बड़े खिलाड़ियों के बारे में अहम बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसी है नीलामी की प्रक्रिया?
नीलामी के दिन फाइनल लिस्ट में शामिल 332 खिलाड़ियों को उनके रोल के हिसाब से बल्लेबाजों, गेंदबाजों, विकेटकीपर और ऑलराउंडर्स के अलग-अलग ग्रुप में रखा जाएगा। सबसे पहले बल्लेबाजों पर बोली लगेगी। बाद में ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर्स, पेसर्स और फिर स्पिनर्स की बारी आएगी।
तारीख, समय और जगह
कोलकाता में पहली बार आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी। दोपहर 2.30 बजे शुरू होने वाली यह नीलामी एक ही दिन में पूरी भी हो जाएगी। नीलामी के दौरान सबकी नजर किस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा बोली लगी, कौन सा खिलाड़ी, किस टीम में गया, किस फ्रेंचाइजी ने कितने खिलाड़ी खरीदे, इस पर ही होगी।
कहां देख सकते हैं आईपीएल लाइव ऑक्शन और स्ट्रीमिंग
नीलामी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी आप इस मेगा इवेंट को देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1 पर हिंदी में इसका प्रसारण होगा। इसके अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बांग्ला पर भी टेलिकास्ट होगा। हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
रॉबिन उथप्पा सबसे महंगे भारतीय
दो करोड़ के टॉप बेस प्राइस में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस के साथ दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को रखा गया है। इस बेस प्राइस में कोई भी भारतीय नहीं है। रॉबिन उथप्पा भारत के टॉप बेस प्राइस खिलाड़ी हैं। उन्हें 1.5 करोड़ की लिस्ट में रखा गया है। पिछले सीजन में 8.4 करोड़ में बिकने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट 1 करोड़ की बेस प्राइस में शामिल हैं।