फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Young shooters have a great coordination to each other

युवा शूटरों का आपस में जबरदस्त तालमेल ही सफलता का मंत्र

Sat, 07 Sep 2019 10:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 07 Sep 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Indian Young shooters have a great coordination to each other
मनु भाकर और सौरभ चौधरी - फोटो : ani

साल 2019 में शूटरों के हैरतअंगेज प्रदर्शन के पीछे की कहानी बेहद रोचक है। विश्व कप के गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिषेक वर्मा, सौरभ चौधरी, मनु भाकर, यशस्वनी देसवाल जैसे युवा शूटरों का यह आपसी तालमेल है जो उनके प्रदर्शन को ऊंचाईयों पर ले जाने का काम कर रहा है। हरियाणा के शूटर अभिषेक वर्मा की मानें तो उनका सौरभ और यशस्वनी के साथ जबरदस्त तालमेल है। मुख्य कंपटीशन से पहले उनमें आपस में कंपटीशन होता है। इसके लिए बाकायदा शर्त लगती है और दांव पर होता है शाकाहारी खाना या जूस, क्यों कि ये शूटर शाकाहारी हैं। रियो के दौरान भी अभिषेक ने सौरभ और यशस्वनी के साथ शर्त लगाकर आपस में मैच खेले थे।

विज्ञापन


आपस में कंपटीशन का मिलता है फायदा

दो साल पहले ही एक शौकिया शूटर के तौर पर शूटिंग शुरू करने वाले अभिषेक खुलासा करते हैं कि आपस में कंपटीशन करने का अंतरराष्ट्रीय आयोजन में फायदा मिलता है। सौरभ के साथ शर्त लगती है कि देखें कौन अच्छा स्कोर करेगा। उससे दबाव भी कम होता है और ट्रेनिंग भी अच्छी होती है। अभिषेक के मुताबिक अंतिम शर्त उन्होंने रियो में अपनी मिक्स डबल्स साथी यशस्वनी के साथ लगाई थी जिसमें वह शाकाहारी खाने की शर्त जीते थे। यशस्वनी भी मानती हैं कि इस तरह से अच्छी तैयारियां होती हैं और माहौल भी अच्छा बना रहता है।

विज्ञापन


उम्र में छोटे पर शूटिंग में सीनियर हैं सौरभ

तीस के अभिषेक अपने से 13 साल छोटे सौरभ को काफी सम्मान देते हैं। वह काफी समझदार हैं। फिर दोनों का कार्यक्रम एक सा रहता है। इससे काफी फर्क पड़ता है। दोनों दोस्त की तरह रहते हैं। अभिषेक बेहिचक स्वीकार करते  हैं कि वह उनसे बेहतर शूटर हैं। वह सौरभ को अपने से अच्छा मानते हैं। वह कहते हैं कि सौरभ वैसे उनसे से शूटिंग में सीनियर हैं हालांकि उम्र में काफी छोटे हैं। यह पहली बार है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभिषेक ने सौरभ को हराया। अभिषेक ने रियो में 10 मीटर पिस्टल में स्वर्ण और सौरभ ने कांस्य जीता था। अभिषेक कहते हैं कि वह उम्र में जरूर बड़े हैं, लेकिन शूटिंग के लिए अभी भी टीन एजर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed