फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian women's hockey team defeated malaysia with 3-0 in series opener

भारतीय महिला हाकी टीम ने जीत से की शुरुआत, मलेशिया को 3-0 से हराया

Thu, 04 Apr 2019 10:16 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 04 Apr 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Indian women's hockey team defeated malaysia with 3-0 in series opener
भारतीय महिला हॉकी - फोटो : social media

कुआलालम्पुर, चार अप्रैल (भाषा) स्ट्राइकर वंदना कटारिया के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हाकी टीम ने मेजबान मलेशिया को पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में 3-0 से हरा दिया । 

विज्ञापन


वंदना ने 17वें और 60वें मिनट में गोल दागे जबकि लालरेम्सियामी ने 38वें मिनट में गोल किया । 

मलेशिया को तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता ने उसे मुस्तैदी से बचाया । 

पांचवें मिनट में मलेशियाई गोल पर लालरेम्सियामी का शाट बचा लिया गया । दो मिनट बाद नवनीत कौर का प्रयास भी विफल रहा । इसके बाद भारत को पेनल्टी कार्नर भी मिला लेकिन गोल नहीं हो सका । 
विज्ञापन


पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद भारत ने 17वें मिनट में सफलता हासिल की जब वंदना ने फील्ड गोल दागा । इसके बाद भारतीयों ने अच्छे तालमेल का प्रदर्शन किया और डिफेंस भी चुस्त नजर आया । 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिये 38वें मिनट में लालरेम्सियामी ने दूसरा गोल दागा । हूटर से ठीक पहले वंदना ने गोल करके भारत की बढत 3-0 की कर दी । 

दूसरा मैच शनिवार को खेला जायेगा । 

इनपुट: भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed