फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian women clinch five gold two silver for men at Asian Youth Boxing Championship

एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप: भारतीय महिलाओं ने जीते पांच गोल्ड, पुरुषों को दो सिल्वर मेडल

Sun, 17 Nov 2019 04:14 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 17 Nov 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Indian women clinch five gold two silver for men at Asian Youth Boxing Championship
boxing

फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की पांचों महिला मुक्केबाजों ने रविवार को एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीते, जबकि पुरुषों ने दो सिल्वर मेडल हासिल किए। नाओरेम चानू (51 किग्रा), विंका (64 किग्रा), सनामाचा चानू (75 किग्रा), पूनम (54 किग्रा) और सुषमा (81 किग्रा) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पुरुष वर्ग में सेलाय साय (49 किग्रा) और अंकित नरवाल (60 किग्रा) को फाइनल में हार के साथ सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


भारत ने प्रतियोगिता में कुल 12 पदक जीते। अरुंधति चौधरी (69 किग्रा), कोमलप्रीत कौर (81 किग्रा से अधिक), जैसमीन (57 किग्रा), सतेंदर सिंह (91 किग्रा) और अमन (91 किग्रा से अधिक) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। भारत के लिए दिन की शुरुआत सेलाय ने की जिन्हें फाइनल में कजाकिस्तान के बाजरबे उलु मुखामेदसेफी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नरवाल भी इसके बाद जापान के रेइतो सुतसुमे से हार गए। पूनम ने चीन की वेइकी काइ को हराकर भारत के गोल्ड मेडल का खाता खोला जबकि सुषमा ने कजाकिस्तान की बाकितझानकिजी को हराकर सोने का तमगा अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाओरेम चानू ने फाइनल में कजाकिस्तान की अनेल बर्किया को हराया। विंका ने चीन की हेनी नुआताइली को हराकर चौथा गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला जबकि सनामाचा चानू ने उज्बेकिस्तान की नवबखोर खामिदोवा को हराकर देश के लिए पांचवां गोल्ड मेडल जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed