फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Should prepare for 2028 Olympics

' 2020 नहीं 2028 के ओलंपिक की तैयारी करे भारत '

Wed, 24 Aug 2016 10:43 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Indian Should prepare for 2028 Olympics
अंजू - फोटो : getty
पूर्व भारतीय एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज का मानना है कि भारत को ओलंपिक में ज्यादा पदक जीतने के लिए दूरदर्शी योजनाओं पर काम करना होगा। भारत के लिए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला पदक जीतने वाली अंजू का मानना है कि अब तक सबसे बड़े ओलंपिक दल के रियो जाने के बावजूद भारत केवल दो पदक हासिल कर सका। एथलेटिक्स में ललिता बाबर ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए 3 हजार मीटर स्टिपल चेज के फाइनल में जगह बनाई इसके अलावा और कोई भारतीय एथलीट ओलंपिक में अपनी छाप नहीं छोड़ सका। 
विज्ञापन


अंजू का मानना है कि भारतीय एथलीट्स की असफलता का कारण खेलों के विकास की दूरदर्शी योजना नहीं होना है। मुझे लगता है कि कई देशों ने 2020 के टोकियो ओलंपिक के लिए तैयारी 2008 या उससे पहले शुरू कर दी होगी, इसलिए हमें भी 2020 से आगे देखना होगा। इस बात की आलोचना भी हो सकती है लेकिन खेलों में सफल होने का यही तरीका है। 
विज्ञापन


अंजू के अनुसार लंबी योजनाओं का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ समन्वय बनाकर ही हम अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस चीच की वर्तमान दौर में कमी है, खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेने का मौका नहीं मिल रहा है। अव्यवस्थित योजनाओं की वजह से पदक जीतने की संभावनाओं की दमन हो जाता है। सर्वश्रेष्ठ भारतीय एथलीट्स को ट्रेनिंग के अतिरिक्त यूरोपियन सर्किट में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन हर साल मई से सितंबर के बीच होता है। इनमें भाग लेकर हम ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं के लेकर अपनी तैयारियों का आकलन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हमें बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने पर जोर देना चाहिए। हमारा ध्यान केवल खिलाड़ियों के कोर ग्रुप पर होता है और खिलाड़ियों के अगले बैच को नजरअंदाज करते हैं जो कि ठीक नहीं है। जबकि खिलाड़ियों के तीन समूहों को लेकर हमें तैयारी करनी चाहिए। इससे हमें टॉप पांच एथलीट्स के बीच के प्रदर्शन के अंतर को कम करने में मदद मिलेगी। घरेलू स्तर पर अच्छी प्रतिस्पर्धा का फायदा हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मिलेगा। इसके लिए हमें 10 से 12 साल के बच्चों में से अच्छे खिलाड़ियों का चुनाव करके उन्हें प्रशिक्षित करना चाहिए। क्योंकि किसी भी खेल के तकनीकि ज्ञान के बगैर आप बहुत आगे तक नहीं जा सकते। जब खिलाड़ी तकनीकि रूप से बेहतर होंगे उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की संभावनाएं उतनी अधिक होंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed