फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian mens Table tennis team losses to czech republic fails to qualify for Tokyo Olympics

महिलाओं के बाद पुरुष टेबल टेनिस टीम भी ओलंपिक कोटा हासिल करने में विफल, प्लेआफ में हारी

Sun, 26 Jan 2020 07:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 Jan 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Indian mens Table tennis team losses to czech republic fails to qualify for Tokyo Olympics
शरथ कमल/साथियन - फोटो : social media

भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम का ओलंपिक में क्वालीफाई करने का सपना रविवार को लगभग टूट गया। क्वालीफाइंग स्पर्धा के प्ले आफ मुकाबले में टीम को चेक गणराज्य के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अब छह से 12 अप्रैल तक थाईलैंड के बैंकाक में होने वाले एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के दौरान कट हासिल करने की कोशिश करेगी। 

विज्ञापन


दुनिया की नौंवे नंबर की भारतीय टीम में शामिल स्टार खिलाड़ी जी साथियान और अनुभवी शरत कमल से निचली रैंकिंग पर काबिज चेक गणराज्य से बेहतर करने की उम्मीद थी। लेकिन भारत को शुरूआती मैच में हार का सामना करना पड़ा। शरत और हरमीत देसाई की युगल जोड़ी थामस पोलंस्की और लुबोमीर जानकारिक की जोड़ी से हार गयी। शरत भारत के लिये एकमात्र विजेता रहे जिन्होंने जानकारिक को 3-1 से हराया। लेकिन साथियान के अपने दोनों एकल मुकाबलों में हार की वजह से भारत ने इस टूर्नामेंट से क्वालीफाई करने का मौका गंवा दिया। 
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम भी अपने प्लेआफ मुकाबले में फ्रांस से 2-3 से हार गयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed