{"_id":"5a7cab6b4f1c1b2d068b575e","slug":"indian-flag-raised-at-pyeongchang2018-winter-olympics-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक गांव में लहराया भारतीय तिरंगा ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक गांव में लहराया भारतीय तिरंगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
शिवा केशवन
शीतकालीन ओलंपिक शुरू होने से एक दिन पहले टीम के औपचारिक स्वागत समारोह के दौरान प्योंगचांग में भारतीय तिरंगा लहराया गया। इस समारोह के दौरान भारतीय दल के लुगर शिवा केशवन, शेफ डे मिशन हरजिंदर और खेल गांव के मेयर मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेयर ने खेल गांव में भारतीय दल का स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर हरजिंदर ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने बड़ी अच्छी व्यवस्था कर रखी है। यहां काफी ठंड है और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री स्की खिलाड़ी जगदीश सिंह अभी तक दक्षिण कोरिया नहीं पहुंच पाए हैं। शुक्रवार तक वह यहां पहुंच जाएंगे। वह 4 फरवरी को ही यहां आने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश नहीं आ सके।
विज्ञापन