फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian athletes to miss out due to Covid 19 travel ban on flights

कोविड-19 का असर: विश्व एथलेटिक्स रिले में नहीं खेल पाएंगे भारतीय एथलीट

Thu, 29 Apr 2021 07:53 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 29 Apr 2021 07:53 AM IST
सार

  • देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण भारतीय टीम की एम्सटर्डम के लिए उड़ान स्थगित कर दी गई है

विज्ञापन
Indian athletes to miss out due to Covid 19 travel ban on flights
हिमा दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमा दास और दुती चंद जैसे भारतीय एथलीटों की टीम पोलैंड में एक और दो मई को होने वाली ओलंपिक क्वालिफाइंग प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स रिले में भाग नहीं ले सकेगी।

विज्ञापन


देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण भारतीय टीम की एम्सटर्डम के लिए उड़ान स्थगित कर दी गई है। भारत की महिला चार गुणा 100 मीटर और पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों को बृहस्पतिवार को तड़के केएलएम उड़ान से एम्सटर्डम रवाना होना था लेकिन नीदरलैंड ने भारत से उड़ानों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने पोलैंड़ के सिलेसिया पहुंचने के लिए किसी भी अन्य मार्ग की वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने की कोशिश की। भारत से पोलैंड के लिए सीधी उड़ान नहीं है। एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा,‘हम इस समय बहुत निराश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत से पोलैंड के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है। सर्वश्रेष्ठ उपायों के बावजूद दूसरी उड़ान से टीम को भेजा नहीं जा सकता। पिछले 24 घंटे से हम विकल्प तलाश रहे हैं। आयोजकों, विश्व एथलेटिक्स, विभिन्न वाणिज्य दूतावासों से लगातार बात कर रहे हैं। कहीं से कुछ नहीं हो सका।’ महिला टीम में हिमा और दुती के अलावा एस धनलक्ष्मी, अर्चना सुसींद्रन, हिमाश्री रॉय और ए टी दानेश्वरी शामिल थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed