फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Athlete Murali Sreeshankar wins gold medal at 12th International Jumps Meeting in Greece

International Jumps Meeting: भारत के मुरली श्रीशंकर ने ग्रीस में लंबी कूद में जीता स्वर्ण, 8.31 मीटर की स्वर्णिम छलांग लगाई

Thu, 26 May 2022 09:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 26 May 2022 09:35 PM IST
सार

यूनान में चल रही 12वीं अंतरराष्ट्रीय लंबी कूद स्पर्धा में भारत के एथलीट मुरली श्रीशंकर ने सोना जीतकर नया इतिहास रचा है। मुरली ने इंटरनेशनल जंपिंग मीट में 8.31 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन
Indian Athlete Murali Sreeshankar wins gold medal at 12th International Jumps Meeting in Greece
मुरली श्रीशंकर - फोटो : twitter@media_sai

विस्तार

भारत के एथलीट धीरे-धीरे पूरी दुनिया में अपना दम दिखाने लगे हैं। पिछले साल जेवलिन थ्रो स्पर्धा में एथलीट नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में स्वर्ण जीतकर देश का नाम रोशन किया था। अब यूनान में चल रही 12वीं अंतरराष्ट्रीय लंबी कूद स्पर्धा में भारत के एथलीट मुरली श्रीशंकर ने सोना जीतकर नया इतिहास रचा है। मुरली ने इंटरनेशनल जंपिंग मीट में 8.31 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। टोक्यो ओलंपिक खेल चुके श्रीशंकर के नाम 8.36 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। स्वीडन के टोबियास मोंटलेर ने 8.27 मीटर की कूद लगाकर रजत पदक जीता जबकि फ्रांस के जुलेस पोमेरी को कांस्य पदक मिला। सिर्फ शीर्ष तीन खिलाड़ी ही आठ मीटर से आगे निकल सके।

विज्ञापन


विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में नहीं कर पाए थे कमाल 
ओलंपिक के बाद से पहली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग ले रहे मुरली ने अभ्यास में 7.88 और 7.71 मीटर की कूद लगाई थी। केरल के इस एथलीट ने सत्र की पहली इंडिया ओपन जंप्स मीट में 8.14 और 8.17 मीटर की कूद लगाई थी। उन्होंने कोझिकोड में फेडरेशन कप में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। 23 साल के मुरली टोक्यो में कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए थे। 7.69 मीटर की बेस्ट जंप के साथ वे संयुक्त रूप से 24वें नंबर पर रहे थे। फाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed