फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Archcry team started on winning in Archery world cup 2019

भारतीय तीरंदाजी टीम की शानदार शुरुआत, विश्व कप के दूसरे चरण के तीसरे दौर में

Wed, 08 May 2019 10:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 08 May 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Indian Archcry team started on winning in Archery world cup 2019
indian Archery Association
भारत की अंकिता भक्त, प्रीति, वकीलराज दिनदौर और गुरविंदर सिंह ने बुधवार को यहां दूसरे चरण के तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे दौर में प्रवेश किया। 
विज्ञापन


क्वालीफिकेशन में सबसे कम रैंकिंग के गुरविंदर ने पुरूष कंपाउंड में हमवतन लवजोत सिंह को 145-143 से हराया। वह तीसरे दौर में आस्ट्रेलिया के डेनी ओस्तुजिन से भिड़ेंगे। 

युवा विश्व चैंपियनशिप 2017 की कांस्य पदक विजेता अंकिता ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में रूस की इलेना ओसिपोवा को 7-3 से पराजित किया। तीसरे दौर में उनका मुकाबला चीन की दसवीं वरीय झियोक्विंग लोंग से होगा। 
विज्ञापन


अंकिता की साथी प्रीति ने भी हमवतन संगीता को 6-2 से हराया और अब उनका सामना ग्रेट ब्रिटेन की नाओमी फोकार्ड से होगा। 

पुरूषों की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में वकीलराज ने अपने से अधिक रैंकिंग के कजाखस्तान के डेनिस गैनकिन को 6-2 से हराया। 

पुरूष रिकर्व टीम स्पर्धा में जगदीश चौधरी, चमन सिंह और सुखचैन सिंह की टीम ने ईरानी टीम को सीधे सेटों में हराया। उन्हें दूसरे दौर में मलेशिया का सामना करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी और प्रीति ने मिश्रित रिकर्व में रोमानिया की गेनाडी लेपुरी और मेडलिना एमिस्ट्रोइ की जोड़ी को 6-2 से हराया। उन्हें अब अमेरिकी जोड़ी से भिड़ना है। 

भारतीय महिला रिकर्व टीम को आठवीं वरीयता दी गयी है। उन्हें दूसरे दौर में बाई मिली और अब उन्हें नौवीं वरीय अमेरिका से भिड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed