{"_id":"5de4ad158ebc3e54d44703ff","slug":"india-and-pakistan-will-play-final-match-of-mens-volleyball-in-south-asian-games-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण एशियाई खेल: भारत और पाकिस्तान के बीच होगा पुरुषों के वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दक्षिण एशियाई खेल: भारत और पाकिस्तान के बीच होगा पुरुषों के वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला
Mon, 02 Dec 2019 11:50 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल
- फोटो : social media
13वें दक्षिण एशियाई खेलों का रंगारंग शुभारंभ रविवार को नेपाल में हो गया। टूर्नामेंट में भाग ले रहे सात एशियाई देशों के बीच अलग-अलग खेलों में पदकों की जंग होगी। इसी कड़ी में गत चैंपियन भारत ने पुरुषों के वॉलीबॉल के फाइनल में जगह बना ली है और अब उसका सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारत ने सेमीफाइनल में खेले गए कड़े मुकाबले में श्रीलंका को 27-25, 25-19, 21-25, 25-21 से जबकि पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 25-15, 25-21, 26-24 से हराया।
विज्ञापन
भारत महिला वर्ग में भी गत चैंपियन है और मंगलवार को ही खिताबी मुकाबले में उसका सामना मेजबान नेपाल से होगा। सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने मालदीव को हराया था।
विज्ञापन