फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   High Court: The investigation of table tennis player Manika Batra case will be headed by a former Supreme Court judge

हाईकोर्ट : टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में होगी

Fri, 19 Nov 2021 06:14 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 19 Nov 2021 06:14 AM IST
सार

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली के आदेशानुसार कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य पूर्व जज एके सीकरी और अर्जुन अवार्डी और पद्मश्री विजेता एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा भी शामिल होंगे। अदालत ने यह कमेटी टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के खिलाफ बत्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए गठित की है।
 

विज्ञापन
High Court: The investigation of table tennis player Manika Batra case will be headed by a former Supreme Court judge
manika batra - फोटो : pti

विस्तार

हाईकोर्ट ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को राष्ट्रीय कोच द्वारा प्रताड़ित व मैच फिक्सिंग की कोशिश के आरोप की जांच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज विक्रमजीत सेन की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति को सौंपी है। हाईकोर्ट ने कल ही जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।

विज्ञापन


कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एके सीकरी और अर्जुन अवार्डी एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा भी
न्यायमूर्ति रेखा पल्ली के आदेशानुसार कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य पूर्व जज एके सीकरी और अर्जुन अवार्डी और पद्मश्री विजेता एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अदालत ने यह कमेटी टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के खिलाफ बत्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए गठित की है।

एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल से बाहर रह गई बत्रा ने इस साल की शुरुआत में अदालत में आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय ने अपने एक प्रशिक्षु के पक्ष में ओलंपिक क्वालीफायर मैच हारने के लिए उस पर दबाव बनाया। अदालत ने कमेटी को चार सप्ताह में अंतरिम रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर वह राष्ट्रीय खेल संस्था के संचालन के लिये एक प्रशासक नियुक्त करने के मुद्दे पर विचार करेंगी। मनिका ने आरोप लगाया है कि टीटीएफआई गैर पारदर्शी तरीके से चयन कर रहा है और कुछ खिलाड़ियों को निशाना बना रहा है जिसमें वह भी शामिल हैं।  


अदालत ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) को मनिका के खिलाफ सभी कार्रवाई वापस लेने के बारे में सूचित करने के अलावा टीटीएफआई इस खिलाड़ी के संबंध में अंतरराष्ट्रीय संस्था को और कुछ नहीं लिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed