फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Gukesh becomes highest-ranked Indian at 4th in latest FIDE rankings, displaces Erigaisi

Chess Rankings: FIDE की ताजा रैंकिंग में गुकेश चौथे स्थान पर, सर्वोच्च रैंक वाले भारतीय बने, एरिगैसी को पछाड़ा

Thu, 23 Jan 2025 12:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विज्क आन ज़ी (नीदरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विज्क आन ज़ी (नीदरलैंड) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Jan 2025 12:26 PM IST
सार

टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में अभी आठ दौर की बाजियां खेली जानी बाकी है। गुकेश दो जीत और तीन ड्रॉ के साथ हमवतन आर प्रज्ञानंद और उज़्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक से पीछे संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
Gukesh becomes highest-ranked Indian at 4th in latest FIDE rankings, displaces Erigaisi
एरिगैसी और गुकेश - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अपने नाम पर नित नई उपलब्धियां दर्ज करने का क्रम जारी रखा है और वह गुरुवार को फिडे (विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था) की ताजा रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचकर अर्जुन एरिगैसी की जगह भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी बन गए। गुकेश ने अपनी समझबूझ और तकनीकी खेल का शानदार नमूना पेश करते हुए टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर अपने अंकों की संख्या 3.5 अंक तक पहुंचा दी। उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत भी दर्ज की।
विज्ञापन

Gukesh becomes highest-ranked Indian at 4th in latest FIDE rankings, displaces Erigaisi
कार्लसन और गुकेश - फोटो : Twitter
खेल रत्न से सम्मानित हुए गुकेश
हाल में भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ध्यान चंद खेल रत्न को प्राप्त करने वाले गुकेश के अब 2784 रेटिंग अंक हो गए हैं, जबकि पिछले कुछ समय से भारत के नंबर एक खिलाड़ी रहे एरिगैसी 2779.5 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन 2832.5 अंकों के साथ निर्विवाद रूप से विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। उनके बाद अमेरिका के दो खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा (2802) और फैबियानो कारुआना (2798) का नंबर आता है।

एरिगैसी ने पिछले साल किया था ऐसा
गुकेश ने पिछले साल दिसंबर में सिंगापुर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व खिताब जीता था। एरिगैसी पिछले साल सितंबर में भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने इसके बाद दिसंबर में अपनी सर्वोच्च रेटिंग 2801 हासिल की थी। वह 2800 या इससे अधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाले दुनिया के 15वें और विश्वनाथन आनंद के बाद भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Gukesh becomes highest-ranked Indian at 4th in latest FIDE rankings, displaces Erigaisi
गुकेश और प्रज्ञानंद - फोटो : PTI
गुकेश को प्रज्ञानंद से टक्कर
टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में अभी आठ दौर की बाजियां खेली जानी बाकी है। गुकेश दो जीत और तीन ड्रॉ के साथ हमवतन आर प्रज्ञानंद और उज़्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक से पीछे संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। प्रज्ञानंद ने नीदरलैंड के मैक्स वार्मरडैम के साथ ड्रॉ खेला, जबकि अब्दुसात्तोरोव ने एक अन्य स्थानीय खिलाड़ी जोर्डन वान फॉरेस्ट को हराया।

एरिगैसी ने मेंडोंका से ड्रॉ खेला
पांचवें दौर के बाद प्रज्ञानंद और अब्दुसत्तोरोव दोनों चार-चार अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं, जबकि गुकेश स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव के साथ उनसे केवल आधा अंक पीछे हैं। फेडोसीव ने अमेरिका के शीर्ष वरीय फैबियानो कारूआना को हराया। एरीगैसी ने जहां हमवतन मेंडोंका से ड्रॉ खेला, वहीं पी हरिकृष्णा भी गत चैंपियन चीन के वेई यी के खिलाफ अपने काले मोहरों से कुछ खास नहीं कर सके।
विज्ञापन

Gukesh becomes highest-ranked Indian at 4th in latest FIDE rankings, displaces Erigaisi
वैशाली रमेशबाबू - फोटो : FIDE Chess Olympiad 2022
वैशाली ने स्वेन से ड्रॉ खेला
चैलेंजर्स वर्ग में आर वैशाली ने जर्मनी की फ्रेडरिक स्वेन के साथ ड्रॉ खेला, जबकि अन्य भारतीय खिलाड़ी दिव्या देशमुख नीदरलैंड की इरविन एल’एमी से हार गईं। वैशाली के 2.5 और दिव्या के 1.5 अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed