{"_id":"5e68c5388ebc3ec75556bf75","slug":"fide-women-s-grand-prix-indian-harika-dronavalli-losses-to-antoaneta-stefanova-down-to-seventh-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में हारीं हरिका, सातवें स्थान पर खिसकीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में हारीं हरिका, सातवें स्थान पर खिसकीं
Wed, 11 Mar 2020 04:32 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 11 Mar 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
द्रोणवल्ली हरिका
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय ग्रैंडमास्टर द्रोणवल्ली हरिका को फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में हार का सामना करना पड़ा। वे बुल्गारिया की एंटोनेटा स्टीफानोवा के खिलाफ हारकर चार अंक के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को देर रात तक चले मुकाबले में कम रैंकिंग वाली स्टीफानोवा ने भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हरिका को 95 चाल में हराया। इस जीत के साथ स्टीफानोवा के 3.5 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
अब भारतीय खिलाड़ी को बुधवार को नौवें दौर में रूस की एलिना काशलिन्सकाया से भिड़ना है। सातवें दौर तक शीर्ष पर चल रहीं एलीना को आठवें दौर में विश्व चैंपियन जू वेनजुन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनके 4.5 अंक हो गए और वे संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गईं।
विज्ञापन