{"_id":"5ac704b84f1c1bba618b5a87","slug":"cwg-2018-naman-tanwar-beating-haruna-mhando-of-tanzania-in-mens-91kg-boxing-enters-quarterfinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: बॉक्सर नमन तंवर पहुंचे क्वार्टर फाइनल में, तंजानिया के मुक्केबाज को दी करारी मात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
CWG 2018: बॉक्सर नमन तंवर पहुंचे क्वार्टर फाइनल में, तंजानिया के मुक्केबाज को दी करारी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
नमन तंवर
गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय पुरुष बॉक्सर नमन तंवर ने 91 किग्रा भारवर्ग में तंजानिया के बॉक्सर हारून महांदो को करारी मात दी। इसके साथ ही नमन क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। नमन ने ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेले गए अंतिम-16 के मुकाबले में तनजानिया के हारून महांदो को हराया। क्वार्टर फाइनल में अब उनका मुकाबला समोआ के फ्रैंक मासो के खिलाफ होगा।
विज्ञापन
नमन ने हारून को एक तरफा मुकाबले में 5-0 से हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। पहले राउंड में नमन तंवर पूरी तरह से आक्रामक होकर खेल रहे थे। नमन को यह मुकाबला जीतने में ज्यादा मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा। अब उन्हें मेडल जीतने के लिए एक मुकाबला और जीतना होगा।
विज्ञापन