फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Covid 19 Pullela Gopichand donated 26 lakh, Dhanraj pillay and Pankaj advani contributed 5 lakhs each

कोविड19: गोपीचंद ने की 26 लाख की सहायता, आडवाणी और धनराज ने भी की आर्थिक मदद

Tue, 07 Apr 2020 07:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 07 Apr 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 Pullela Gopichand donated 26 lakh, Dhanraj pillay and Pankaj advani contributed 5 lakhs each
पुलेला गोपीचंद - फोटो : Social media
भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 26 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री केयर्स राहत कोष में 11 लाख, 10 लाख तेलंगाना और पांच लाख रुपये आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए हैं। पूर्व हॉकी कप्तान धनराज पिल्लई व क्यू खिलाड़ी और 23 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने पीएम केयर्स फंड में पांच-पांच लाख रुपये दिए हैं। आईलीग फुटबॉल क्लब मिर्नावा पंजाब ने भी पांच लाख रुपये दिए हैं। क्लब ने दो लाख रुपये पीएम केयर्स फंड और एक-एक लाख पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए दिए हैं।
विज्ञापन


पंकज ने पीएम कोष में दिए 5 लाख
मुंबई। कई बार के विश्व चैंपियन बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सोमवार को पांच लाख रुपये का दान दिया। 23 बार के इस विश्व चैंपियन ने ट्वीट किया, ‘एक बड़े कारण के लिए छोटा सा योगदान। ‘पीएम केयर्स’ कोष में पांच लाख रुपये का अनुदान दिया। आइए जागरूकता, प्रेम, करुणा और मानवता की भलाई के लिए एकता की भावना का प्रसार करें। जय हिंद।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



आडवाणी से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, केदार जाधव, पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले, टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान भी इसके लिए योगदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed