फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Cosmas Lagat and Worknesh Alemu clinch mens and womens Mumbai Marathon titles

लागेट-अलेमु ने जीता मुंबई मैराथन का खिताब

Sun, 20 Jan 2019 07:47 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 20 Jan 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Cosmas Lagat and Worknesh Alemu clinch mens and womens Mumbai Marathon titles
कोसमास लागेट - फोटो : daily nation

कीनिया के कोसमास लागेट और इथियोपिया की वर्कनेस अलेमु ने दावेदारों को हैरानी में डालकर रविवार को 405,000 डालर इनामी टाटा मुंबई मैराथन में क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग के खिताब जीते। 

विज्ञापन

सेविला मैराथन 2016 के विजेता लागेट ने आखिरी दस किमी में तेजी दिखाकर 42.195 किमी की दौड़ दो घंटे, नौ मिनट 15 सेकेंड में पूरी की जो इस मैराथन के पिछले 16 साल के इतिहास में दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय है। 
विज्ञापन


कोर्स रिकार्ड कीनिया के ही गिडियोन किपकेटर के नाम पर है जिन्होंने 2016 में दो घंटे, आठ मिनट और 35 सेकेंड का समय लिया था। इथियोपिया के अचेऊ बैंटी (2:10:05) दूसरे और उन्हीं के हमवतन अकालन्यू शुमेट (2:10:14) तीसरे स्थान पर रहे। खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे कुमा (2:13:10) सातवें स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की दौड़ में इथियोपिया की अलेमु ने आखिरी पांच किमी में सभी को पीछे छोड़ दिया था। इनमें मौजूदा चैंपियन और उनकी हमवतन अमाने गोबेना भी शामिल थी जिन्हें दौड़ से पहले खिताब का दावेदार माना जा रहा था। 

अलेमु ने दो घंटे 25 मिनट और 45 सेकेंड का समय लिया। गोबेना (2:26:09) दूसरे और और इथियोपिया की ही बर्क डेबेले (2:26:39) तीसरे स्थान पर रही। इस तरह से इथियोपिया ने महिला वर्ग में क्लीन स्वीप किया।


सुधा सिंह भारतीयों में शीर्ष पर रही। उन्होंने दो घंटे, 34 मिनट और 56 सेकेंड का समय लिया जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। यह आईएएएफ के सितंबर अक्टूबर में होने वाली दोहा विश्व चैंपियनशिप के दो घंटे, 37 मिनट मे क्वालीफाईंग मार्क से भी कम है। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed