{"_id":"5f54a9618ebc3e45486b34b1","slug":"corona-positive-wrestler-deepak-punia-has-been-advised-home-quarantine-by-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव पाए गए पहलवान दीपक पूनिया को डॉक्टर्स ने दी होम क्वारंटीन की सलाह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना पॉजिटिव पाए गए पहलवान दीपक पूनिया को डॉक्टर्स ने दी होम क्वारंटीन की सलाह
Sun, 06 Sep 2020 02:48 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
दीपक पूनिया
- फोटो : ट्विटर
बीते हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवा पहलवान दीपक पूनिया को डॉक्टर्स ने होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। 21 वर्षीय पूनिया की हालत स्थिर है। बेहतर स्वास्थ्य और कोरोना के एसिम्प्टोमैटिक यानी बिना लक्षण वाले मरीज होने के चलते जिला कोविड नोडल ऑफिसर ने भी इसकी अनुमति दे दी।
विज्ञापन
Wrestler Deepak Punia tests positive for #COVID19. He has been advised home quarantine by doctors, as he is asymptomatic. pic.twitter.com/iN0g3jLY8L
— ANI (@ANI) September 6, 2020विज्ञापन
इससे पहले 3 सितंबर को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने दीपक पूनिया सहित तीन सीनियर पुरुष पहलवानों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। तीनों पहलवान सोनीपत में साई केंद्र में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थे और इसमें जुड़ने से पहले पृथकवास में थे।
विज्ञापन
विश्व चैपियनशिप में रजत पदक हासिल कर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पूनिया (86 किग्रा) के अलावा नवीन (65 किग्रा) और कृष्ण (125 किग्रा) को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। सभी एहतियातन साई के पैनल अस्पताल में भर्ती थे। सभी पहलवान एक सितंबर को शिविर के लिए एकत्रित हुए थे।